SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा को हुआ घाटा, अर्शदीप ने लगाई छलांग, वनडे रैंकिंग में विराट का क्या हाल?

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज की. इस सीरीज में सभी का फोकस रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहा. रोहित के बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले, उसका असर अब आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी देखने को मिला है.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 18, 2026, 20:20 IST | Updated: Nov 18, 2026, 20:22 IST
Join

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से हो रहा है. इससे पहले आईसीसी ने वनडे रैंकिंग्स जारी कर दी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 3-1 से वनडे सीरीज अपने नाम की. इस मुकाबले में सभी का फोकस रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहा. दोनों के बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले. रोहित शर्मा को खराब प्रदर्शन के चलते आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में नुकसान झेलना पड़ा है. हालांकि, टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह को फायद मिला है.

अर्शदीप सिंह ने ICC वनडे रैंकिंग्स में 12 पायदान की छलांग लगाकर अक्षर पटेल के साथ संयुक्त रूप से 19वें नंबर पर कब्जा जमा लिया है. टॉप-10 पर नजर डालें तो लिस्ट में एक भी भारतीय गेंदबाज नजर नहीं आता है. अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहले वनडे में 4 विकेट झटके थे. इसके बाद चौथे वनडे में 1 जबकि आखिरी मैच में 3 विकेट अपने नाम किए थे.

रोहित शर्मा एक पायदान नीचे

रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 पारियों में महज 30 रन बनाने में कामयाब हुए. खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें 1 पायदान का नुकसान हुआ है. रोहित अब 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं. शुभमन गिल टॉप पर बने हुए हैं. वहीं, विराट कोहली की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वह अभी भी तीसरे नंबर पर बने हुए हैं. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने कब्जा जमा रखा है. इंग्लैंड के टॉम बैंटन को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में मैच जिताऊ शतक लगाने के बाद, वे 34 स्थान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

ये भी पढ़ें... वेलिंगटन से क्राइस्टचर्च तक हार का साया, कैसे WTC Final की नैया लगेगी पार? आग का दरिया बनी सीरीज

विल यंग को मिला फायदा

न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग ने भी बैटिंग रैंकिंग में उछाल मारी है. माउंट मौनगानुई में भारत के खिलाफ चौथे वनडे में शतक लगाने के बाद, वे काफी ऊपर आ गए हैं. हालांकि, न्यूजीलैंड वह मैच हार गया, लेकिन यंग ने 108 गेंदों पर 125 रनों की शानदार पारी खेली. इस प्रदर्शन की मदद से वे 15 स्थान ऊपर चढ़कर वनडे बैटिंग रैंकिंग में 30वें नंबर पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड की न्यूजीलैंड की इस हार के साथ ही वनडे सीरीज में उनका 7 साल से चला आ रहा घरेलू अजेय रिकॉर्ड भी टूट गया है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES