App

वेलिंगटन से क्राइस्टचर्च तक हार का साया, कैसे WTC Final की नैया लगेगी पार? आग का दरिया बनी सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज कुछ ही घंटों में हो जाएगा. फैंस के लिए ये टेस्ट सीरीज महज एक कांटे की टक्कर होगी, लेकिन कप्तान शुभमन गिल के लिए आग का दरिया है. इस बात की गवाही आंकडे़ दे रहे हैं. जिन दो मैदानों पर दोनों टेस्ट होने हैं, वहां भारत के लिए जीत असंभव जैसी नजर आ रही है.

वेलिंगटन से क्राइस्टचर्च तक हार का साया, कैसे WTC Final की नैया लगेगी पार? आग का दरिया बनी सीरीज

शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए अधिकतर 'शुभ' साबित होते नजर आए हैं. उन्होंने बतौर कप्तान न सिर्फ शानदार प्रदर्शन किया बल्कि टीम इंडिया को कुछ बड़ी जीत भी दिलाई हैं. लेकिन असली अग्निपरीक्षा अब है, जब टीम इंडिया के लिए एक तरफ WTC FINAL में करो या मरो की स्थिति है, वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड सीरीज आग का दरिया बनी हुई है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होगा. दूसरा मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा, दोनों ही मैदानों पर टीम इंडिया के लिए जीत असंभव जैसी है.

सबसे पहले समझते हैं कि भारत के लिए WTC FINAL की राह कितनी मुश्किल है. आलम ये है कि टीम इंडिया एक से ज्यादा हार बर्दाश्त नहीं कर सकती. यहां तक एक से ज्यादा ड्रॉ भी टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी कर देगा. WTC 2025-27 के चक्र में टीम इंडिया ने कुल 11 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 5 जीत नसीब हुई हैं. 4 मुकाबलों में हार जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे. फिलहाल जीत प्रतिशत 51.52 है और 7 टेस्ट मैच बाकी हैं, 2 न्यूजीलैंड के खिलाफ और 5 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाएंगे.

WTC FINAL में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

WTC Final में पहुंचने के लिए भारत को कम से कम जीत का प्रतिशत 64 के आस-पास रखना होगा. अगर टीम इंडिया सभी 7 टेस्ट जीत जाती है, तो जीत प्रतिशत 70.37% हो जाएगा. अगर टीम एक मुकाबला गंवा देती है, ये घटकर 64.82 % रह जाएगा. वहीं, अगर 6 जीत और 1 मैच ड्रॉ होता है, तो जीत का प्रतिशत 66.67 रहेगा. इन दोनों स्थिति में भारत के लिए फाइनल के दरवाजे खुले रहेंगे, बशर्ते ओवर रेट के चलते प्वाइंट्स न घटें. लेकिन दो हार टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकती है.

58 साल से जीत का सूखा

न्यूजीलैंड सीरीज शुभमन गिल के लिए अग्निपरीक्षा है, क्योंकि यहां बड़े-बड़े कप्तान फेल होते नजर आए हैं. वेलिंग्टन में पिछली बार भारत 1968 में जीता था. इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत को महज एक जीत मिली है, न्यूजीलैंड ने 5 मैच जीते हैं जबकि 3 मुकाबले ड्रॉ रहे. वहीं, क्राइस्टचर्च में दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले हुए हैं, 3 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे. ऐसे में भारत के लिए दोनों मुकाबलों में जीत पहाड़ चढ़ने जैसी होगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More