SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

KKR में कप्तानी पर मंथन: कौन बनेगा कोलकाता नाइटराइडर्स का कप्तान? इरफान पठान ने कर दी भविष्यवाणी

आईपीएल 2027 के लिए तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स को कप्तान की तलाश है. पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने रिंकू सिंह का नाम सुझाया है. वेस्टइंडीज के शाई होप भी एक विकल्प के तौर पर सामने आए हैं.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 28, 2026, 23:15 IST | Updated: Nov 28, 2026, 23:33 IST
Image Credit: कोलकाता नाइटराइडर्स- IPL
Join

आईपीएल की तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को अजिंक्य रहाणे के बाद नए कप्तान की तलाश है. केकेआर इस समय इकलौती ऐसी टीम है जिसके पास कप्तान नहीं है. इस पद के लिए टीम के पास एक बड़ा दावेदार हैं, लेकिन अब तक उसके नाम पर मुहर नहीं लगी है. हम बात कर रहे हैं रिंकू सिंह की. वह लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हैं और कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं. इसे लेकर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी संभावना जताई है.

पठान को लगता है कि रिंकू कप्तान बनने के सबसे मजबूत दावेदार हैं. उन्होंने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज पर पूरा भरोसा जताते हुए टीम की अगुवाई करने के लिए उन्हें सही विकल्प बताया है. केकेआर ने रिंकू को रिटेन किया है और फ्रेंचाइजी के साथ उनका लंबा जुड़ाव उन्हें इस पद के लिए एक मजबूत दावेदार बनाता है. वह 2018 से टीम के साथ हैं और फ्रेंचाइजी के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में एक हैं.

रिंकू सिंह के अलावा कौन दावेदार?

इरफान पठान ने जियोस्टार के आईपीएल 2027 रिटेंशन स्पेशल शो में बात करते हुए कहा कि इस समय केकेआर के मौजूदा स्क्वॉड में कप्तानी के ज्यादा विकल्प मौजूदा नहीं हैं. ऐसे में रिंकू सिंह ही बेहतर और स्वभाविक विकल्प दिखते हैं. पठान का यह भी मानना है कि केकेआर मिनी ऑक्शन में किसी अनुभवी विदेशी खिलाड़ी पर भी दांव खेल सकती हैं. इसके लिए वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप प्रमुख विकल्प हो सकते हैं. फ्रेंचाइजी के कामकाज के तरीके को देखते हुए लगता है कि वह केकेआर अपने पुराने खिलाड़ी रिंकू सिंह को ही प्राथमिकता दे सकती है.

ये भी पढ़ें: 'भारत का कप्तान बन सकता था, लेकिन...', ऋषभ पंत के खराब शॉट पर बरसे अश्विन, आंकड़ों से खोली पोल

जबरदस्त फॉर्म में शाई होप

शाई होप ने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने चार मैचों में 261 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने दो नाबाद शतक लगाए थे. होप ने रांची में 45 गेंद पर नाबाद 102 रन और हैदराबाद में 50 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाए. इसके बावजूद पठान को लगता है कि वह दावेदारों में तो रहेंगे, लेकिन केकेआर फ्रेंचाइजी अपने पुराने खिलाड़ी पर ज्यादा भरोसा दिखा सकती है.

ये भी पढ़ें: WTC का समीकरण: भारत क्राइस्टचर्च टेस्ट में हारा तो क्या होगा? शुभमन गिल-गौतम गंभीर को मिलेगा 'मिशन इम्पॉसिबल'

दो सीजन से परेशान केकेआर

कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिताब जीतने के बाद लगातार दो बुरे सीजन देखे हैं. रहाणए की कप्तानी में 2025 में टीम आठवें और 2026 में सातवें स्थान पर रही थी. केकेआर दोनों बार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी. अब उसने 2027 सीजन से पहले मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, रचिन रवींद्र और उमरान मलिक समेत 12 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया. रहाणे संन्यास लेने के कारण टीम से पहले ही बाहर हो चुके हैं. अब केकेआर के खाते में मिनी ऑक्शन के लिए 41.65 करोड़ रुपये बचे हुए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES