रिटायरमेंट से पहले विलियम्सन ने विराट से क्यों की बात? 6 महीने बाद किया खुलासा
टेस्ट क्रिकेट इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है. फैब-4 की लिस्ट से दो दिग्गज विराट कोहली और केन विलियम्सन लिस्ट से बाहर हो चुके हैं. केन विलियम्स ने अपने रिटायरमेंट पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनके संन्यास पर विराट कोहली ने मदद की थी.
न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियम्सन ने जून 2026 में संन्यास लिया था. पिछले साल उनके साथ फैब-4 के साथी विराट कोहली ने रिटायरमेंट लिया था. विलियम्सन ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने रिटायरमेंट पर कुछ चुनिंदा लोगों से सलाह ली. इनमें से एक नाम विराट कोहली का भी था. विलियम्स ने इस बातचीत को 'आईने में खुद को देखने' जैसा बताया. विलियमसन ने जून 2026 में अपने 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम दिया था.
विलियम्सन टेस्ट क्रिकेट में 9,515 रन बनाए और 33 शतक जड़े. न्यूजीलैंड के लिए वह इस मामले में सबसे सफल क्रिकेटर हैं. 'द आईसीसी रिव्यू' के हालिया एपिसोड में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन से बात करते हुए, विलियमसन ने संन्यास के बारे में बात की. उन्होंने जिन लोगों से बात करना चाहा, उनमें कोहली भी शामिल थे. उन्होंने बताया कि मैंने सोचा कि विराट उनकी स्थिति को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं.
क्या बोले विलियम्सन?
विलियमसन ने कहा, "विराट के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं. हमने पिछले कुछ वर्षों में कई बार बातचीत की है और लंबे समय तक एक-दूसरे के खिलाफ खेला भी है. हमारे इन्हीं संबंधों की वजह से, मुझे लगा कि किसी ऐसे व्यक्ति से बात करना सही रहेगा जिसने हाल ही में खेल से संन्यास लिया हो और जो मेरी मौजूदा स्थिति को पूरी तरह समझ सके."
ये भी पढ़ें.. कुछ गंदा सा एक्शन चाहिए तो... LIVE मैच में कप्तान शुभमन से ये क्या बोल गए ऋषभ पंत? वायरल हुआ VIDEO
सालों तक साथ में खेले विराट-विलियम्सन
विलियम्सन ने आगे कहा, "यह काफी अनोखा रहा है, अंडर-19 से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक, परिवार बसाने से लेकर अपने देश की कप्तानी करने तक, हमारा सफर एक साथ रहा है. इस पूरे सफर में हम काफी करीब रहे, भले ही कई मौकों पर हम एक-दूसरे के खिलाफ भी खेले. यह कुछ ऐसा था जैसे आईने में खुद को देखना, अपने विचार साझा करना, एक-दूसरे को पूरी तरह समझना और फिर आखिरी समय यह जान लेना कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है."