SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कैगिसो रबाडा का अनोखा 'दोहरा शतक', टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, डेल स्टेन और मखाया एंटिनी के महान क्लब में हुई एंट्री

साउथ अफ्रीका के धाकड़ तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने घरेलू मैदान पर 200 टेस्ट विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया है. कैगिसो रबाडा अब डेल स्टेन और मखाया एंटिनी के महान क्लब में एंट्री कर चुके हैं.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 22, 2026, 06:29 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 08:03 PM IST
Image Credit: Kagiso Rabada
Join

साउथ अफ्रीका के धाकड़ तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक प्रचंड रिकॉर्ड बना दिया है. साउथ अफ्रीका के इस स्टार तेज गेंदबाज ने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया है. कैगिसो रबाडा ऐसा करने वाले साउथ अफ्रीका के केवल चौथे गेंदबाज बन गए हैं. कैगिसो रबाडा अब साउथ अफ्रीका के लिए घर में 200 टेस्ट विकेट लेने के मामले में डेल स्टेन और मखाया एंटिनी के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं.

कैगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबरहा में जारी दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में निक मैडिनसन और मिचेल स्टार्क को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने 12 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए. कैगिसो रबाडा ने साउथ अफ्रीका के लिए घर में 38 टेस्ट मैचों में 200 विकेट पूरे किए हैं. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 20.06 रहा है. उन्होंने 10 बार एक पारी में पांच विकेट और चार बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा भी किया है. कैगिसो रबाडा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 112 रन देकर 7 विकेट है.

ये भी पढ़ें- 100 और 300 का क्लब: भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 2 बड़े रिकॉर्ड, टी20 में ऐसा करने वाले बनेंगे पांचवें भारतीय

साउथ अफ्रीका के लिए घरेलू टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. डेल स्टेन: 261 विकेट

2. मखाया एंटिनी: 249 विकेट

3. शॉन पोलॉक: 235 विकेट

4.कैगिसो रबाडा: 200 विकेट

कैगिसो रबाडा ने 200 टेस्ट विकेट पूरे किए

कैगिसो रबाडा ने घरेलू टेस्ट क्रिकेट में विकेटों का दोहरा शतक पूरा करने के लिए केवल 7,017 गेंदें फेंकीं. यह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले गेंदबाजों में सबसे कम गेंदों का आंकड़ा है. इस मामले में कैगिसो रबाडा ने डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने घरेलू मैदान पर 200 टेस्ट विकेट पूरे करने के लिए 7,751 गेंदें फेंकी थीं. हालांकि, मैचों की संख्या के मामले में डेल स्टेन आगे हैं. उन्होंने 37 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि कैगिसो रबाडा को 38 टेस्ट लगे.

ये भी पढ़ें- बुमराह की जगह भुवनेश्वर कुमार होंगे लीडर, शिवम दुबे और नीतीश रेड्डी में कड़ी टक्कर, पहले T20I में वरुण चक्रवर्ती की एंट्री साबित हो सकती है गेम चेंजर

कैगिसो रबाडा ने टेस्ट में 344 विकेट हासिल किए

कैगिसो रबाडा ने 74 टेस्ट मैचों में कुल 344 विकेट हासिल किए हैं. कैगिसो रबाडा का गेंदबाजी औसत 21.96 है. इस दौरान कैगिसो रबाडा 17 बार एक पारी में पांच विकेट और चार बार एक मैच में 10 विकेट लेने में सफल रहे हैं. कैगिसो रबाडा का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 112 रन देकर 7 विकेट है. टेस्ट क्रिकेट में वह साउथ अफ्रीका के चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES