SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सचिन का एक और रिकॉर्ड ध्वस्त: 23 हजारी क्लब में जो रूट की एंट्री, दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज, कुक से 7000 रन आगे

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज का आगाज हो चुका है. पहले मैच में 44 रनों की पारी के दौरान जो रूट ने इतिहास रच दिया. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 23000 रन पूरे कर लिए. यहां तक पहुंचने के लिए रूट ने सचिन से कम पारियां खेली.

Written By Ritesh Kumar
Published: Sep 22, 2026, 07:15 PM IST | Updated: Sep 22, 2026, 07:41 PM IST
Image Credit: AI Graphic
Join

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने 44 रनों की अच्छी पारी खेली. इस दौरान रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 23000 रन पूरे कर लिए. इस मुकाम तक पहुंचने वाले वो इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बने हैं. रूट से पहले दुनिया के 7 बल्लेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23 हजार का आंकड़ा पार किया था. वो इस स्पेशल क्लब में शामिल होने वाले 8वें खिलाड़ी बन गए हैं.

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज का आगाज हो चुका है. स्टार बल्लेबाज जो रूट ने पहले वनडे मैच में ये ऐतिहासिक कारनामा किया. टेस्ट में सचिन के रिकॉर्ड के पीछे पड़े इंग्लिश बल्लेबाज ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट में भी मास्टर ब्लास्टर को एक मामले में पीछे छोड़ दिया है.

सचिन से भी तेज निकले जो रूट

जो रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में 23000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 521 पारियां ली, जबकि भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 522 पारियों में 23 हजार रनों का पहाड़ पार किया था. इस मामले में टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 490 पारियों में ही 23000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेजी से 23,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

490 पारियां - विराट कोहली
521 पारियां - जो रूट
522 पारियां - सचिन तेंदुलकर
544 पारियां - रिकी पोंटिंग
551 पारियां - जैक्स कैलिस
568 पारियां - कुमार संगाकारा
576 पारियां - राहुल द्रविड़
645 पारियां - महेला जयवर्धने

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

सचिन तेंदुलकर: 34,357 रन
विराट कोहली: 28,359 रन 
कुमार संगाकारा: 28,016) रन
रिकी पोंटिंग: 27,483 रन
महेला जयवर्धने: 25,957 रन 
जैक कैलिस: 25,534 रन 
राहुल द्रविड़:24,208 रन
जो रूट: 23,041 रन

टेस्ट में तोड़ेंगे सचिन का महारिकॉर्ड?

हाल ही में जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 69वां अर्धशतक जड़कर इतिहास रचा था. वो इस फॉर्मेट में सबसे अधिक फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बने. इस मामले में उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने टेस्ट में 68 अर्धशतक ठोका था. अब रूट की नजर सचिन के सबसे बड़े रिकॉर्ड पर है. मास्टर ब्लास्टर ने टेस्ट में 329 पारियों में 15,921 रन बनाए हैं. वहीं, रूट ने अब तक खेली गई 309 पारियों में 14,278 रन बना लिए हैं. वो इस महारिकॉर्ड को तोड़ने से 1,643 रन दूर हैं. फिलहाल वो 35 साल के हैं और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान भी हैं. वो जिस फॉर्म में हैं, उसको देखकर लगता नहीं कि अगले दो सालों तक वो संन्यास के बारे में सोचेंगे भी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES