SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इंग्लैंड टूर बना 'नाइटमेयर': 22 साल की कोर्ट-कचहरी ने तबाह किया भारतीय क्रिकेटर का करियर, तिहाड़ जेल तक का किया सफर

भारतीय क्रिकेट में युवा और अनुभवी प्लेयर्स अक्सर विदेशी दौरों पर खेलने जाते हैं. कोई नाम कमाकर लाता है, तो कोई अपने खेल से अनलकी साबित होता है. लेकिन आज हम आपको ऐसे प्लेयर की कहानी बताएंगे, जिसके लिए यूके टूर नाइटमेयर बन गया. 22 साल तक इस खिलाड़ी की रातों की नींद उड़ी रही.

Written By Kavya Yadav
Published: Sep 11, 2026, 03:25 PM IST | Updated: Sep 12, 2026, 06:53 AM IST
Join

क्रिकेट जगत में प्लेयर्स विदेशी दौरों पर अक्सर आते-जाते हैं. कुछ नाम कमाकर लाते हैं तो कोई खराब प्रदर्शन के चलते आलोचनाओं का शिकार होता है. लेकिन अगर हम कहें कि एक खिलाड़ी का करियर विदेशी टूर ने तबाह कर दिया, तो शायद आपको हैरानी होगी. लेकिन ये सच है, हम आपको उस खिलाड़ी की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने सबसे लंबी लड़ाई कोर्ट रूम में लड़ी गई. एक विदेशी टूर इस खिलाड़ी के लिए बुरा सपना साबित हुआ और 22 साल बाद अब जाकर ग्रीन चिट मिली है.

हम बात कर रहे हैं भारत के इस पूर्व बल्लेबाज जैकब मार्टिन की. वह 2004 में यूके टूर पर टीम इंडिया के साथ गए थे और एक कंट्रोवर्सी में फंस गए. 22 साल कोर्च-कचहरी के बाद उन्हें अब जाकर ग्रीन सिग्नल मिला है, लेकिन इन 22 सालों में उन्होंने काफी कुछ खो दिया. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने वड़ोदरा के रहने वाले मार्टिन पर धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और पासपोर्ट एक्ट के तहत धाराएं थी. यह मामला 2004 की एक FIR से जुड़ा था, जिसमें IPC की धारा 420, 468, 471 और 120B के साथ-साथ पासपोर्ट एक्ट की धारा 12 लगाई गई थी. सरकारी वकीलों ने आरोप लगाया था कि मार्टिन ने UK का नकली इमिग्रेशन स्टैम्प इस्तेमाल किया, यात्रा के लिए संदिग्ध इंतजाम किए और पैसों का लेन-देन किया. हालांकि, 22 साल चले इस केस में एक भी आरोप साबित नहीं हुआ और मार्टिन को हरी झंडी मिली.

क्या था पूरा मामला?

हम पूरे मामले की बात करें तो, मार्टिन साल 2004 में टीम इंडिया के साथ यूके टूर पर गए थे. इस दौरे पर अपने टीममेट के चक्कर में मार्टिन फंस गए. दौरा खत्म हुआ और ज्यादातर खिलाड़ी घर लौट आए, लेकिन मार्टिन का वो टीममेट नहीं लौटा. वीजा पर 6 महीने रहने की अनुमति थी, लेकिन उसने इससे ज्यादा समय बिताया. मार्टिन के मुताबिक उस प्लेयर ने ब्रिटेन में किसी जान-पहचान वाले के जरिए फर्जी इमिग्रेशन स्टैम्प का इंतजाम किया था. आखिरकार उसे डिपोर्ट कर दिया गया और पूछताछ के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया. शुरू में इस मामले में मार्टिन का नाम नहीं था, लेकिन बाद में वह इस पचड़े में फंस गए.

तबाह हुआ पूरा करियर, तिहाड़ जेल में कटी रातें

पुलिस ने मार्टिन को घसीटा और आरोप डाले कि मार्टिन और उनके एक साथी ने क्रिकेट टूर के बहाने उस लड़के की यात्रा का इंतजाम किया था, जिसमें पैसे का लेन-देन भी शामिल था. इस इंतजाम के लिए 'अजवा स्पोर्ट्स क्लब' का इस्तेमाल किया गया था, जिसे एक फर्जी संस्था बताया गया. मानव तस्करी या अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने के रैकेट का भी आरोप लगाया गया था. लेकिन कोर्ट में आरोप साबित नहीं हुए. 22 साल बाद उन्हें बरी भले ही किया गया, लेकिन इस कंट्रोवर्सी ने उनका पूरा करियर तबाह कर दिया. मार्टिन को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया और जब तक केस की कानूनी प्रक्रिया चलती रही, उन्हें तिहाड़ जेल में रहना पड़ा. 2016 तक भी यह मामला सुलझा नहीं था, जब बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें रणजी ट्रॉफी टीम का कोच बनाया. मार्टिन के मुताबिक इस मामले की वजह से उन्हें रेलवे की नौकरी से हाथ धोना पड़ा और वे कभी BCCI में जगह नहीं बना पाए. उन्होंने कहा कि कोर्ट का ये फैसला उन्हें अब राहत देगा और उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा.

कैसा रहा करियर?

मार्टिन के करियर की बात करें, तो वह भरोसेमंद मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक थे. बड़ौदा में जन्मे मार्टिन को 1998-99 रणजी ट्रॉफी में बड़ी सफलता मिली, इस दौरान उन्होंने उस सीजन में 1,000 से ज्यादा रन ठोके. इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाई. उन्होंने 1999 में टोरंटो में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया. 1999 से 2001 के बीच उन्होंने 10 वनडे मैच खेले, जिसमें 22.57 की औसत से 158 रन बनाए. मार्टिन ने 138 फर्स्ट-क्लास मैच खेले, 9,000 से ज्यादा रन बनाए, 23 शतक जड़े और उनका औसत 46 से ऊपर रहा. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES