App

हार्दिक के जाते ही मुंबई इंडियंस में सत्ता परिवर्तन की तैयारी, कप्तानी की कुर्सी खाली, ये 4 सूरमा ठोक रहे हैं दावेदारी

हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में जाने के बाद मुंबई इंडियंस को IPL 2027 के लिए नया कप्तान चुनना है. रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने के दावेदार नजर आ रहे हैं.

हार्दिक के जाते ही मुंबई इंडियंस में सत्ता परिवर्तन की तैयारी, कप्तानी की कुर्सी खाली, ये 4 सूरमा ठोक रहे हैं दावेदारी
Image Credit: Mumbai Indians Captaincy Race

हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स (PBKS) में शामिल होने के बाद से मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान का पद खाली हो गया है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुंबई इंडियंस (MI) का अगला कप्तान कौन बनेगा. IPL 2026 की नीलामी से पहले हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के सामने एक बार फिर कप्तान चुनने की चुनौती है. साल 2020 के बाद से मुंबई इंडियंस (MI) की टीम IPL की ट्रॉफी जीतने के लिए तरस रही है. रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा ऐसे चार नाम हैं, जो मुंबई इंडियंस (MI) की कमान संभालने के संभावित दावेदार हैं. रोहित शर्मा की काबिलियत पर किसी को शक नहीं है. रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस (MI) को 5 IPL खिताब जिताए हैं. रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जिता चुके हैं.

रोहित शर्मा की बात करें तो मुंबई इंडियंस (MI) की टीम को अच्छी तरह समझते हैं. ड्रेसिंग रूम में उनका दबदबा है और अगर उन्हें दोबारा जिम्मेदारी मिलती है, तो फैंस का भारी समर्थन भी मिलेगा. रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव भी ऐसे कप्तान हैं, जो मुंबई इंडियंस (MI) की टीम को फिर से खड़ा कर सकते हैं. अपनी कप्तानी में सूर्यकुमार यादव भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जिता चुके हैं. मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी के लिए सूर्यकुमार यादव एक भरोसेमंद विकल्प हैं. सूर्यकुमार यादव ने शनिवार (14 नंवबर) को हैदराबाद के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट के मैच में सिर्फ 21 गेंदों में 60 रन की कप्तानी पारी खेली. 

मुंबई इंडियंस में 'कप्तानी की जंग'

कागजों पर देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह भी एक बेहतरीन विकल्प हैं. जसप्रीत बुमराह की क्रिकेट की समझ, संयम और बल्लेबाजों को पढ़ने की क्षमता उन्हें एक स्वाभाविक कप्तान बनाती है. IPL 2025 में पीठ की चोट से वापसी के बाद, उन्होंने 12 मैचों में 6.67 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट लिए, जो मुंबई के लिए उनकी अहमियत को साबित करता है, लेकिन ठीक इसी वजह से फ्रेंचाइजी को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. एक गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह इतने कीमती हैं कि उन पर बेवजह का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए. उनके वर्कलोड को बहुत सावधानी से मैनेज करने की जरूरत है, खासकर उनकी पीठ की पुरानी समस्याओं को देखते हुए. कप्तानी के साथ कई अतिरिक्त जिम्मेदारियां आती हैं - जैसे रणनीतिक चर्चाएं, फील्ड में बदलाव, गेंदबाजों के साथ बातचीत और पूरे मैच के दौरान लगातार सक्रिय रहना. 

कप्तान बनने के कई दावेदार 

मुंबई को जसप्रीत बुमराह की सबसे बड़ी खूबी, यानी उनकी गेंदबाजी को सुरक्षित रखना चाहिए. वहीं दूसरी ओर, तिलक वर्मा एक मजबूत कप्तान के रूप में उभर रहे हैं. साल 2022 से मुंबई के साथ जुड़े तिलक, अब टीम की बल्लेबाजी क्रम का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं. 24 साल की उम्र में, वह अन्य सीनियर उम्मीदवारों की तुलना में लंबे समय तक कप्तानी कर सकते हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हाल के महीनों में उन्होंने कप्तानी का अनुभव लेना शुरू कर दिया है. उन्होंने अलग-अलग मौकों पर इंडिया A और साउथ जोन की कमान संभाली है. अगले हफ्ते होने वाले ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में वह एक बार फिर इंडिया A की कप्तानी करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More