SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IPL 2027 Auction: 3 साल बाद भारत लौटा IPL ऑक्शन, गोवा में लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 47.45 करोड़ लेकर उतरेगी ये टीम- Zee News Hindi

IPL 2027 मिनी ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का ऐलान हो गया है. 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली नीलामी में 10 टीमें 66 खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी, जबकि LSG, KKR और SRH के बड़े पर्स से ऑक्शन में रोमांचक जंग देखने को मिलेगी.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 18, 2026, 12:03 IST | Updated: Nov 18, 2026, 12:28 IST
Image Credit: IPL 2027 Players Auction
Join

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा. इससे पहले IPL का ऑक्शन लगातार तीन बार विदेश में आयोजित किया गया था. साल 2023 में दुबई, साल 2024 में जेद्दा और साल 2025 में अबू धाबी में IPL की नीलामी हुई थी. बता दें कि सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 सीजन के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. 

कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है, जिनमें 55 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. फ्रेंचाइजी अपने मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन को और मजबूत करने और आगामी नीलामी की तैयारी करने के उद्देश्य से ऐसा कर रही हैं. फ्रेंचाइजी ने कुल मिलाकर ₹1,002.05 करोड़ खर्च किए हैं, जिससे नीलामी के लिए उनके पास कुल ₹297.95 करोड़ की राशि बची है. 10 टीमों में अभी भी 66 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिसमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं. 

गोवा में लगेगी खिलाड़ियों की बोली

इससे फ्रेंचाइजी को अपनी टीम में और खिलाड़ी जोड़ने और अपने टीम कॉम्बिनेशन को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा. गुजरात टाइटंस (GT) ने सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पास सबसे ज्यादा 7 विदेशी खिलाड़ी हैं. चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने 19-19 खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

कब और कहां होगा IPL 2027 का ऑक्शन?

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और नीलामी में सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपए की बची हुई राशि के साथ उतरेगा. इसके बाद KKR (41.65 करोड़ रुपए), सनराइजर्स हैदराबाद (40.15 करोड़ रुपए) और दिल्ली कैपिटल्स (39.50 करोड़ रुपए) का नंबर आता है. गुजरात टाइटंस के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपए की राशि बची है और उनके पास 3 स्लॉट खाली हैं. TATA IPL प्लेयर ऑक्शन 2027 का आयोजन 16 दिसंबर 2026 को ITC ग्रैंड गोवा में होगा, जो भारतीय समयानुसार (IST) सुबह 11:00 बजे शुरू होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES