SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट: पाकिस्तान के सामने आसान चुनौती, इस मजबूत टीम से भिड़ेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Asian Games 2026: ग्रुप ए से नेपाल और अफगानिस्तान ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जबकि ग्रुप बी से हांगकांग और मलेशिया ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में 28 सितंबर को एक्शन में होगी.

Written By Ritesh Kumar
Published: Sep 26, 2026, 03:35 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 03:49 PM IST
Image Credit: BCCI/X
Join

Asian Games 2026 Cricket: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट में अब क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. शनिवार (26 सितंबर) को नेपाल बनाम जापान के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया. दोनों टीमों के खाते में 1-1 अंक जुड़ा. इस आधार नेपाल ने 3 अंकों के साथ ग्रुप ए को टॉप किया, जबकि अफगानिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर रही. सिर्फ एक अंक के साथ मेजबान जापान का सफर समाप्त हो गया.

ग्रुप ए से नेपाल और अफगानिस्तान ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जबकि ग्रुप बी से हांगकांग और मलेशिया ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया. इसके साथ ही ये भी साफ हो गया कि एशियन गेम्स 2026 के अंतिम-8 में किस टीम का सामना किससे होगा.

क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम सोमवार, 28 सितंबर को एक्शन में होगी. क्वार्टर फाइनल में उनका सामना अफगानिस्तान से होगा. बाकी टीमों के मुकाबले भारत के सामने मुश्किल चुनौती जरूर है, लेकिन श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम ने हाल ही में अफगान को 3-0 से धोया है. इस वजह से टीम इंडिया का मनोबल ऊंचा होगा. भारत बनाम अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल मैच 28 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 19 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं और 18 मैचों में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा था.

पाकिस्तान के सामने आसान चुनौती

भारत के मुकाबले एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के सामने आसान चुनौती है. उनक सामना 27 सितंबर को हांगकांग से होगा. कुछ बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो पाकिस्तान की टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. फाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिल सकता है.

क्वार्टर फाइनल मैचों का शेड्यूल

पहला क्वार्टर फाइनल: पाकिस्तान बनाम हांगकांग- 27 सितंबर (सुबह 5:30 बजे)
दूसरा क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम अफगानिस्तान- 28 सितंबर (सुबह 10:00 बजे)
तीसरा क्वार्टर फाइनल: श्रीलंका बनाम नेपाल- 29 सितंबर (सुबह 5;30 बजे)
चौथा क्वार्टर फाइनल: बांग्लादेश बनाम मलेशिया- 29 सितंबर (सुबह 10:00 बजे)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES