App

घायल शेर की तरह बदले की फिराक में भारत: इंदौर में पलटवार की तैयारी, तीसरे T20I के लिए ऐसी हो सकती है Playing XI

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव की संभावना है. 249 रन बनाने के बावजूद मिली हार के बाद प्रिंस यादव को इंदौर में होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.

घायल शेर की तरह बदले की फिराक में भारत: इंदौर में पलटवार की तैयारी, तीसरे T20I के लिए ऐसी हो सकती है Playing XI
Image Credit: India vs West Indies Series 2026

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच कल यानी रविवार (11 अक्टूबर) को शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज को इंदौर में चित कर सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाने की फिराक में है. लखनऊ में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भारत ने 8 विकेट से जीता था. इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने रांची में शानदार वापसी की और दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 250 रन का टारगेट चेज करते हुए भारत को 9 गेंद बाकी रहते ही 6 विकेट से मात दे दी.

टीम इंडिया अब इंदौर के होलकर स्टेडियम में पलटवार करने की तैयारी में है, जहां टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में उसका रिकॉर्ड बेहतरीन है. भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में अभी तक चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से उसे तीन मैचों में जीत मिली है. इस मैदान पर भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर 2022 में एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच गंवाया है. सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है और अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है. रांची में हार के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट इंदौर में होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकती है, खासतौर पर गेंदबाजी डिपार्टमेंट में. भारत ने रांची में 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था. इन सभी ने मिलकर कुल 252 रन पानी की तरह बहा दिए.

घायल शेर की तरह बदले की फिराक में भारत

रांची में सबसे घटिया गेंदबाजी प्रदर्शन अक्षर पटेल, शिवम दुबे और कुलदीप यादव ने किया था. अक्षर पटेल ने 3.3 ओवर में बिना कोई विकेट हासिल किए 18 की इकोनॉमी रेट के साथ 63 रन लुटा दिए. इसके बाद शिवम दुबे नंबर आता है, जिन्होंने 2 ओवर में 15 की इकोनॉमी रेट के साथ 30 रन दे दिए. कुलदीप यादव ने 4 ओवर फेंके और महज एक विकेट की कीमत पर 13.20 की इकोनॉमी रेट के साथ 53 रन लुटा दिए. भारतीय टीम मैनेजमेंट इंदौर में होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से शिवम दुबे को बाहर का रास्ता दिखा सकती है और उनकी जगह स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है. प्रिंस यादव मिडिल और डेथ ओवरों में अपनी शानदार बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं.

इंदौर में पलटवार की तैयारी

शिवम दुबे वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे T20I मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में फ्लॉप साबित हुए हैं. शिवम दुबे को दूसरे T20I मैच में शुक्रवार को नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, लेकिन वे 10 गेंदों में सिर्फ 7 रन ही बना पाए. फिर गेंदबाजी में शिवम दुबे ने अपने दो ओवरों के कोटे में 30 रन लुटा दिए. शाई होप, शेरफेन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड जैसे विस्फोटक कैरेबियाई बल्लेबाजों को रोकने के लिए भारत को एक स्पेशलिस्ट पांचवें बॉलिंग ऑप्शन की जरूरत है. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए प्रिंस यादव बेहतर विकल्प हैं.

तीसरे T20I मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, मयंक यादव.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो