SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IND vs PAK: क्रैश हुआ बेइमान प्लेन... बिना खेले चीटिंग से पाकिस्तान बना चैंपियन, सेलिब्रेशन में फिर दिखाई औकात

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच हर मुकाबले का रोमांच चरम पर होता है. ब्लाइंड एशिया कप 2026 के फाइनल में भी सभी की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले पर थीं, लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ दिया. मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान को विजेता घोषित किया गया, जिसपर बखेड़ा खड़ा हो गया है.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 20, 2026, 17:33 IST | Updated: Nov 20, 2026, 17:52 IST
Join

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच हर मुकाबले का रोमांच चरम पर होता है. ब्लाइंड एशिया कप 2026 के फाइनल में भी भारत और पाकिस्तान के बीच फैंस को हाईवोल्टेज मुकाबले की उम्मीद थी, लेकिन बारिश ने मैच पर पानी फेर दिया. इसके बाद भारत के खिलाफ सरेआम चीटिंग देखने को मिली. पाकिस्तान को बिना खेले ही विजेता घोषित कर दिया गया, जिसपर अब बखेड़ा खड़ा हो गया है. इतना ही नहीं, पाकिस्तान की ब्लाइंड टीम ने अपने सेलिब्रेशन में एक बार फिर अपनी औकात दिखा दी है.

पाकिस्तान को इस मुकाबले में इकलौता विजेता घोषित करने के फैसले की 'क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया' (CABI) ने कड़ी निंदा की है. CABI इस फैसले को पूरी तरह से खारिज करता है और उसका मानना ​​है कि भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता माना जाना चाहिए. पाकिस्तान टीम के प्लेयर्स ने ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे को फिर उठा दिया है. हारिस रऊफ के अंदाज में पाकिस्तान ब्लाइंड टीम ने जेट गिराने का इशारा करते हुए इस फर्जी जीत को सेलिब्रेट किया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

सुल्तान शाह ने बदला फैसला

फाइनल मुकाबले में कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा गया था. ढाका में तेज बारिश के चलते मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका. इसके बाद टेक्निकल कमेटी ने दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित करने का फैसला किया था, लेकिन वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन सैयद सुल्तान शाह ने इस फैसले को रद्द किया. उन्होंने पाकिस्तान को विजेता घोषित कर दिया. इसके पीछे तर्क दिया गया कि पाकिस्तान पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में टॉप पर था.

अब टारगेट पर सुल्तान शाह

सुल्तान शाह पाकिस्तान के हैं. उनके इस फैसले के बाद अब वह टारगेट पर आ चुके हैं. अब उन पर आरोप है कि उन्होंने टूर्नामेंट के नियमों का पालन नहीं करते हुए अपने देश को ट्रॉफी दे दी है. CABI ने सोशल मीडिया पर टीम के साथ एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सुल्तान शाह के फैसले की निंदा की गई है. वीडियो में टीम इंडिया के प्लेयर्स की निराशा को साफ देखा जा सकता है.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES