SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

100 और 300 का क्लब: भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 2 बड़े रिकॉर्ड, T20I में ऐसा करने वाले बनेंगे पांचवें भारतीय

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भुवनेश्वर कुमार तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. भुवनेश्वर कुमार के पास दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 21, 2026, 02:23 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 08:48 PM IST
Image Credit: Bhuvneshwar Kumar
Join

टीम इंडिया के स्टार स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में दो बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने का मौका है. 36 साल के इस अनुभवी तेज गेंदबाज की नजरें टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करने और इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट का आंकड़ा छूने पर होंगी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश के कारण बेनतीजा रहे पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई थी, लेकिन उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला. अब न्यूजीलैंड दौरे पर उनके खेलने को लेकर फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं. अगर भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो वह लंबे समय बाद भारतीय जर्सी में मैदान पर उतर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बुमराह की जगह भुवनेश्वर कुमार होंगे लीडर, शिवम दुबे और नीतीश रेड्डी में कड़ी टक्कर, पहले T20I में वरुण चक्रवर्ती की एंट्री साबित हो सकती है गेम चेंजर

भुवनेश्वर कुमार के पास इतिहास रचने का मौका

भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 87 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 23.10 की औसत से 90 विकेट लिए हैं. इस फॉर्मेट में उनके नाम दो बार पांच विकेट लेने और तीन बार चार विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. उन्हें टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करने के लिए अब सिर्फ 10 विकेट की जरूरत है. अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे.

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. अर्शदीप सिंह -145 विकेट

2. जसप्रीत बुमराह - 126 विकेट

3. हार्दिक पांड्या - 114 विकेट

4. अक्षर पटेल - 113 विकेट

5. कुलदीप यादव - 98 विकेट

6. युजवेंद्र चहल - 96 विकेट

7. भुवनेश्वर कुमार - 90 विकेट

विकटों का तिहरा शतक लगाने का मौका

भुवनेश्वर कुमार के सामने दूसरा बड़ा लक्ष्य इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करना है. तीनों फॉर्मेट को मिलाकर वह अब तक 294 विकेट ले चुके हैं. ऐसे में उन्हें इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए केवल छह विकेट की जरूरत है. अगर वह न्यूजीलैंड दौरे पर यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करने वाले भारत के 14वें गेंदबाज बन जाएंगे. इसके अलावा, वह यह मुकाम हासिल करने वाले भारत के नौवें तेज गेंदबाज भी होंगे.

ये भी पढ़ें- Asian Para Games: बिना हाथों के तीरंदाजी की दुनिया में जमाया अपना सिक्का, पेड़ों पर चढ़ने वाली शीतल देवी की कहानी रुला देगी

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

1. अनिल कुंबले - 956 विकेट

2. रविचंद्रन अश्विन - 765 विकेट

3. हरभजन सिंह - 711 विकेट

4. कपिल देव - 687 विकेट

5. रवींद्र जडेजा - 644 विकेट

6. जहीर खान - 610 विकेट

7. जवागल श्रीनाथ - 551 विकेट

8.जसप्रीत बुमराह - 511 विकेट

9. मोहम्मद शमी - 462 विकेट

10. ईशांत शर्मा - 434 विकेट

11. कुलदीप यादव - 379 विकेट

12. अजीत अगरकर - 349 विकेट

13. इरफान पठान - 301 विकेट

14. भुवनेश्वर कुमार - 294 विकेट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES