SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिराज को किया गया नजरअंदाज... अश्विन और हर्षा भोगले की राय अलग-अलग, टीम इंडिया के फैसले पर छिड़ी नई बहस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट में आकाश दीप के चोटिल होने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को कनकशन सब्स्टीट्यूट बनाया गया. अश्विन ने टीम इंडिया के फैसले का समर्थन किया, जबकि हर्षा भोगले ने मोहम्मद सिराज को मौका नहीं मिलने पर सवाल उठाए.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 29, 2026, 11:02 IST | Updated: Nov 29, 2026, 11:45 IST
Image Credit: India vs New Zealand 2nd Test
Join

भारतीय क्रिकेट टीम के एक फैसले ने क्राइस्टचर्च में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान नई बहस छेड़ दी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टेस्ट में आकाश दीप हेलमेट पर गेंद लगने के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं. आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को 'कनकशन सब्स्टिट्यूट' के तौर पर शामिल किया गया और BCCI की मेडिकल टीम घायल तेज गेंदबाज आकाश दीप की निगरानी कर रही है. इस फैसले के बाद बवाल मच गया कि आखिर मोहम्मद सिराज को 'कनकशन सब्स्टिट्यूट' के तौर पर चुना क्यों नहीं गया.

भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आकाश दीप के 'कनकशन सब्स्टिट्यूट' के तौर पर मोहम्मद सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल करने के टीम मैनेजमेंट के फैसले का समर्थन किया है. वहीं, क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में सिराज को टीम में न चुने जाने पर सवाल उठाए हैं. रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि ऐसे खिलाड़ी को लाना एक समझदारी भरा कदम है, जो पहले ही इस सीरीज में खेल चुका है.

सिराज को किया गया नजरअंदाज

रविचंद्रन अश्विन ने सुझाव दिया कि मोहम्मद सिराज को असरदार प्रदर्शन करने के लिए शायद कुछ समय की जरूरत हो सकती है. रविचंद्रन अश्विन ने 'एक्स' पर लिखा, 'जब 'कनकशन सब्स्टिट्यूट' चुनने का मौका हो, तो ऐसे खिलाड़ी को लाना हमेशा अच्छा रहता है जो पहले ही सीरीज में खेल चुका हो. मोहम्मद सिराज के लिए सीधे आकर तुरंत खेलना मुश्किल हो सकता था.'

अश्विन और हर्षा भोगले की राय अलग-अलग

दूसरी ओर, हर्षा भोगले ने मोहम्मद सिराज को रिप्लेसमेंट के तौर पर न चुने जाने पर हैरानी जताई और उनके सेलेक्शन को लेकर सवाल खड़े किए. हर्षा भोगले ने 'एक्स' पर लिखा, 'भारत के लिए 'कनकशन सब्स्टिट्यूट'. आकाश दीप बाहर हो गए हैं और प्रसिद्ध कृष्णा अंदर आए हैं. मोहम्मद सिराज के साथ जरूर कोई गंभीर बात है, जिसकी वजह से उन्हें सेलेक्शन के लायक नहीं माना गया. पहली पारी में आकाश दीप भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाज थे, इसलिए उनका बाहर होना एक बड़ा नुकसान है.'

टीम इंडिया के फैसले पर छिड़ी नई बहस

पहली पारी में आकाश दीप भारत के सबसे शानदार गेंदबाज रहे थे. उन्होंने 5 विकेट लिए थे और बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 29 रन भी बनाए थे. वह तब घायल हुए जब उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े थे. प्रसिद्ध कृष्णा को मोहम्मद सिराज के ऊपर प्राथमिकता दी गई, जबकि मोहम्मद सिराज भी चयन के लिए उपलब्ध थे. इस बीच, न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने भारतीय गेंदबाजी की कमान संभाली है और अब तक गिरे 3 विकेटों में से उन्होंने 2 विकेट लिए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES