SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IND vs AFG, 1st T20I: दिल्ली में बारिश बनेगी विलेन? मैच से पहले मौसम को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले T20I मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है.

Written By Tarun Verma
Published: Sep 13, 2026, 12:23 PM IST | Updated: Sep 13, 2026, 01:00 PM IST
Image Credit: India vs Afghanistan 1st T20I
Join

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी रविवार को शाम 7:30 बजे से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले मौसम ने दोनों टीमों की चिंता बढ़ा दी है. मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार शाम नई दिल्ली में बारिश की 49% संभावना है. ऐसे में मुकाबले के दौरान बारिश खलल डाल सकती है. मौसम विभाग ने बुधवार तक राजधानी में बारिश का अनुमान जताया है. भारतीय टीम एशियन गेम्स की तैयारी में जुटी है और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबले उसे अच्छी तैयारी का मौका देंगे. तीनों मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही होंगे.

AccuWeather के अनुसार रविवार को नई दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. शाम के समय कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. दोपहर में भी हल्की बारिश हो सकती है. दोपहर में बारिश की 64% संभावना है और तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. शाम को बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है, हालांकि मैच के समय (7:30 बजे IST) बारिश की संभावना घटकर 49% रह जाएगी. रात में बारिश की 55% और आंधी-तूफान की 33% संभावना है.

नई दिल्ली में बारिश की कब और कितनी संभावना?

दोपहर में बारिश की संभावना - 64%

दोपहर का तापमान - लगभग 34 डिग्री सेल्सियस

शाम को बारिश की संभावना - 49%

रात में बारिश की संभावना - 55%

रात में गरज के साथ बारिश की संभावना - 33%

मैच का समय - शाम 7:30 बजे भारतीय समयानुसार

कैसी होगी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 200 रन है. हालांकि, दूसरी पारी के दौरान पिच पर ओस का असर देखने को मिलता है. इससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल होता है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिलता है. अगर पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी रही, तो दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. अफगानिस्तान के पास दुनिया के बेहतरीन स्पिन गेंदबाज राशिद खान, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान हैं. इनकी गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है. अगर दिल्ली की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, तो अफगानिस्तान भारत के सामने मुश्किलें खड़ी कर सकता है.

भारत बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 9 T20I मैच खेले गए हैं. भारत ने इस दौरान 8 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है. अफगानिस्तान की टीम टी20 इंटरनेशनल में अभी तक टीम इंडिया को मात नहीं दे पाई है. भारतीय टीम के पास भी आक्रामक बल्लेबाजों की कमी नहीं है. भारत के पास बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे विकल्प हैं. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं. इसके अलावा ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और शिवम दुबे मिडिल ऑर्डर को मजबूती देते हैं. इन खिलाड़ियों के दम पर भारत बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता है. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती अहम जिम्मेदारी संभालेंगे.

इन खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार टक्कर

अभिषेक शर्मा भारतीय पारी को तेज शुरुआत देना चाहेंगे. दूसरी ओर, अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी अपनी स्विंग गेंदबाजी से अभिषेक शर्मा को परेशान कर सकते हैं. बीच के ओवरों में ईशान किशन की नजर राशिद खान के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करने पर होगी. हालांकि, राशिद खान अफगानिस्तान के सबसे बड़े विकेट टेकर गेंदबाजों में शामिल हैं और ईशान किशन के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं. अफगानिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज पावरप्ले में तेजी से रन बनाना चाहेंगे. वहीं, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की कोशिश होगी कि वह शुरुआती ओवरों में इन बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका न दें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES