SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भारत का न्यूजीलैंड दौरा: भुवनेश्वर कुमार 4 साल बाद टी20 टीम में लौटे, वैभव सूर्यवंशी का भी हुआ चयन, नहीं लौटे हार्दिक पांड्या

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम की घोषणा मंगलवार (6 अक्टूबर) को कर दी गई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति द्वारा चुनी गई टीम में भुवनेश्वर कुमार का चयन हुआ है. इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने चार साल बाद टीम में वापसी की है.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 06, 2026, 09:08 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 10:06 PM IST
Image Credit: भुवनेश्वर कुमार. BCCI
Join

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम की घोषणा मंगलवार (6 अक्टूबर) को कर दी गई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति द्वारा चुनी गई टीम में भुवनेश्वर कुमार का चयन हुआ है. इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने चार साल बाद टीम में वापसी की है. भुवनेश्वर पिछली बार 2022 में न्यूजीलैंड दौरे पर ही टीम में नजर आए थे. उसके बाद उनका चयन नहीं हो रहा था. आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद उनका चयन हो गया

भुवनेश्वर के अलावा वैभव सूर्यवंशी का भी चयन टीम में हुआ है. वहीं, अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिर से टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. हार्दिक अब तक फिट नहीं हो पाए हैं और वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं.भारत न्यूजीलैंड में पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा. न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम की भी घोषणा हुई है. वहां इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन मल्टी-डे मैच होंगे. वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए बाद में टीम की घोषणा की जाएगी.

भारतीय टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज का शेड्यूल

22 अक्टूबर- पहला टी20- क्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर- दूसरा टी20- क्राइस्टचर्च
27 अक्टूबर- तीसरा टी20- वेलिंग्टन
30 अक्टूबर- चौथा टी20- ऑकलैंड
1 नवंबर- पांचवां टी20- हेमिल्टन

ये भी पढ़ें: महिला क्रिकेट में नए युग की शुरुआत: बीसीसीआई ने स्मृति मंधाना को बनाया नया कप्तान, हरमनप्रीत कौर ने दिया था इस्तीफा

इंडिया ए टीम में पंत शामिल, लेकिन जुरेल कप्तान

इंड़िया ए टीम में भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी शामिल किया गया है. वह टेस्ट सीरीज से पहले वहां जाएंगे. पंत अगर फिट नहीं हो पाते हैं तो वह बाहर भी हो सकते हैं. उनके अलावा टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, ,साई सुदर्शन, आकाश दीप और अंशुल कंबोज जैसे खिलाड़ी भी हैं. इनमें से अधिकांश खिलाड़ी टेस्ट टीम के भी सदस्य होंगे. कई अनुभवी खिलाड़ियों के होने के बावजूद ध्रुव जुरेल को कप्तान बनाया गया है.

 

 

इंडिया ए की टीम

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत* (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर], वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार.

इंडिया 'ए' टीम का शेड्यूल

24 से 27 अक्टूबर- पहला मल्टी डे मैच- लिंकन
31 अक्टूबर से 3 नवंबर- दूसरा मल्टी डे मैच- क्राइस्टचर्च
7 से 10 नवंबर- तीसरा मल्टी डे मैच- लिंकन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES