SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IND vs NZ सीरीज देखने के लिए बदलना होगा रूटीन: क्या है टाइमिंग और भारत में कहां देखें लाइव?

India Tour of New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच लंबे सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. पहले 5 टी20 फिर 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड में भारतीय टीम को एक्शन में देखने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना होगा.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 18, 2026, 05:07 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 05:19 PM IST
Image Credit: BCCI/X
Join

India Tour of New Zealand: वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड में इम्तिहान देने को तैयार है. कीवी देश में भारत को 5 मैचों की टी20 सीरीज, 5 ODI और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. लंबे दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर को T20I से होगी. पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया 20 अक्टूबर को न्यूजीलैंड में लैंड करेगी. इसका मतलब है कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों से ताल-मेल बिठाने के लिए भारतीय टीम को सिर्फ एक दिन का समय मिलेगा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर को होगी. दूसरा T20I 24 अक्टूबर, तीसरा 27 अक्टूबर, चौथा 30 अक्टूबर और 5वां मैच 01 नवंबर को खेला जाएगा. न्यूजीलैंड में भारतीय टीम को एक्शन में देखने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना होगा.

भारत-बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज की टाइमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टाइम जोन में 7.5 घंटे का अंतर है. यही वजह है कि क्रिकेट की टाइमिंग भी काफी अलग है. भारतीय फैंस शाम में टी20 मुकाबले देखने के आदि हैं, लेकिन न्यूजीलैंड सीरीज में ऐसा नहीं होगा. वहां, पांचों T20I मुकाबले रात 8 बजे शुरू होंगे. इसका मतलब है कि भारतीय समयानुसार ये सभी मुकाबले दोपहर 12:30 बजे से खेले जाएंगे.

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला T20I: 22 अक्टूबर,  क्राइस्टचर्च, दोपहर 12:30 (भारतीय समयानुसार)
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा T20I: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, दोपहर 12:30 (भारतीय समयानुसार)
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा T20I: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन, दोपहर 12:30 (भारतीय समयानुसार)
भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा T20I: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड, दोपहर 12:30 (भारतीय समयानुसार)
भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां T20I: 01 नवंबर, हैमिल्टन, दोपहर 12:30 (भारतीय समयानुसार)

भारत-बनाम न्यूजीलैंड ODI सीरीज की टाइमिंग

पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
दूसरा वनडे: 7 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
चौथा वनडे:13 नवंबर, माउंट मौनगानुई, सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट मौनगानुई, सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

भारत-बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 19-23 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर- 01 दिसंबर, सुबह 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

भारत में कहां देखें लाइव?

  भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर होगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगी.


T20I सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (VC), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

ODI सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

पहले तीन वनडे के लिए: शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (VC), केएल राहुल (WK), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (WK, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव

चौथे और पांचवें वनडे के लिए: श्रेयस अय्यर (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (WK, VC), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (WK), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, फिटनेस पर निर्भर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर को क्यों त्यागना पड़ा पुराना जर्सी नंबर? '78' को अपनाने के पीछे की वजह जान बढ़ जाएगी इज्जत
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES