)
भारतीय क्रिकेट टीम अपने व्यस्त को शेड्यूल को आगे बढ़ाते हुए अब न्यूजीलैंड जाने के लिए तैयार हैं. एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के अब कीवियों से भिड़ने की बारी है. एक महीने में टीम इंडिया तीसरी बार किसी अलग टूर्नामेंट या सीरीज में उतरने वाली है. न्यूजीलैंड में 5 टी20 के अलावा 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच भी होंगे. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियाड में गोल्ड मेडल जीतने के बाद टीम वेस्टइंडीज से सीरीज अपने नाम नहीं कर पाई. पांचवां मैच बेंगलुरु में बारिश के कारण रद्द हो गया और 2-2 से बराबरी पर सीरीज छूटी. अब न्यूजीलैंड में जीत पर है.
न्यूजीलैंड में टीम इंडिया 2009 में पहली बार कोई टी20 मैच खेली थी. उसके बाद 2022 में पिछली बार मैच हुआ था. वह मुकाबला टाई हुआ था. भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की धरती पर इस छोटे फॉर्मेट में शानदार रहा है. उसने 12में सात मैच अपने नाम किए हैं. चार में कीवी टीम को जीत मिली है और एक मैच बारिश के कारण टाई पर समाप्त हुआ है.
जब हुए थे लगातार दो सुपर ओवर
2020 में भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड दौरे पर थी तो दो मैच लगातार सुपर ओवर में समाप्त हुए थे. भारत पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से जीता था. ऑकलैंड में पहलो दो टी20 में टीम इंडिया ने आसानी से जीत हासिल की थी. इसके बाद हैमिल्टन में तीसरा मैच टाई हुआ तो सुपर ओवर में फैसला हुआ और भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी. चौथा मैच वेलिंगटन में हुआ और संयोग से यह मुकाबला भी सुपर ओवर तक पहुंच गया. टीम को इसमें भी जीत मिली थी. माउंट माउंगनुई में पांचवां मैच जीतकर भारत ने न्यूजीलैंड का उसी के घर में सफाया था.
न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के रिजल्ट
2009- न्यूजीलैंड 2 मैचों की सीरीज को 2-0 से जीता
2019- न्यूजीलैंड 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीता
2020- भारत 5 मैचों की सीरीज को 5-0 से जीता
2022- भारत 3 मैचों की सीरीज को 1-0 से जीता
न्यूजीलैंड में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज और गेंदबाज
न्यूजीलैंड में भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित शर्मा, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर टॉप-3 में हैं. रोहित ने वहां 8 टी20 मैचों की 8 पारियों में 236 रन बनाए. केएल राहुल ने 5 मैचों की 5 पारियों में 224 और श्रेयस अय्यर ने 7 मैचों की 7 पारियों में 166 रन बनाए. इनमें से अय्यर इस बार टीम में हैं और वह कप्तान भी हैं. गेंदबाजों की बात करें तो शार्दुल ठाकुर के नाम 5 मैचों में सबसे ज्यादा 8 विकेट हैं. जसप्रीत बुमराह ने 5 मैचों में 6 और युजवेंद्र चहल ने 9 मैचों में 6 विकेट हासिल किए. मोहम्मद सिराज ने 2 मैचों में 6 विकेट झटके हैं.
न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज का शेड्यूल
22 अक्टूबर- पहला टी20- क्राइस्टचर्च- दोपहर 12:30
24 अक्टूबर- दूसरा टी20- क्राइस्टचर्च- दोपहर 12:30
27 अक्टूबर- तीसरा टी20- वेलिंगटन- दोपहर 12:30
30 अक्टूबर- चौथा टी20- ऑकलैंड- दोपहर 12:30
1 नवंबर- पांचवां टी20- हैमिल्टन- दोपहर 12:30
(नोट: मैच के समय भारतीय समयानुसार हैं.)
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टी20
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नमन धीर, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.