SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भारत ने जीती सीरीज, महफिल लूट ले गए ग्लेन फिलिप्स, 341 रन के तूफान से बनाया T20I का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में नाबाद 65 रनों की पारी खेलकर ग्लेन फिलिप्स ने इतिहास रच दिया. फिल साल्ट को पीछे छोड़कर फिलिप्स किसी बाइलेटरल टी20 सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 01, 2026, 05:01 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 05:29 PM IST
Image Credit: ग्लेन फिलिप्स ने 341 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड (BCCI/X)
Join

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज को भारत ने 3-2 से अपने नाम किया. हालांकि, रविवार (01 नवंबर) को हैमिल्टन में खेले गए और 5वें और आखिरी मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. सीरीज में पहली बार सिक्का कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर के पक्ष में गिरा और उन्होंने बिना कुछ सोचे पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. टिम साइफर्ट ने 93 और ग्लेन फिलिप्स ने 65 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.

टी20 सीरीज भले ही भारत ने जीती, लेकिन महफिल न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स लूट ले गए. 5 मैचों में एक शतक और 3 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 185.33 के स्ट्राइक रेट से 341 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने T20I में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. ग्लेन फिलिप्स किसी बाइलेटरल टी20 सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

फिलिप्स ने तोड़ा साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

ग्लेन फिलिप्स से पहले किसी बाइलेटरल टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के धाकड़ ओपनर फिल साल्ट के नाम था. 2023 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 5 पारियों में 331 रन बनाए थे. वहीं, फिलिप्स ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की शृंखला में 341 रन बना दिए, जिसमें ऑकलैंड में खेली गई 49 गेंदों पर 107 रनों की पारी शामिल है.

बाइलेटरल T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन

341 - ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड) बनाम भारत, न्यूजीलैंड में, 2026
331 - फिल साल्ट (इंग्लैंड) बनाम वेस्टइंडीज, वेस्टइंडीज में, 2023
316 - मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) बनाम इंग्लैंड, पाकिस्तान में, 2022

भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

भले ही आखिरी दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने शुरुआती तीनों मैच जीते थे, इसलिए उन्होंने 3-2 से सीरीज अपने नाम किया. आखिरी मैच में 19 रन देकर 4 विकेट लेने वाले कीवी पेसर एडम मिल्ने को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. वहीं, 341 रन बनाने वाले ग्लेन फिलिप्स को शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया.

यह भी पढ़ें: एक साल में 400 छक्कों का महारिकॉर्ड: T20I में सिक्स का सिकंदर बना भारत, ऐसा करने वाला बना दुनिया का पहला देश
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES