SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टीम इंडिया का कमबैक: अभिषेक ने दिखाया पावर, त्योहारी सीजन में झूमा इंदौर; तीसरे टी20 में जीते भारत के धुरंधर

भारत ने इंदौर में खेले गए टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. चौथा मुकाबला हैदराबाद में 14 अक्टूबर को खेला जाएगा.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 11, 2026, 10:43 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 11:05 PM IST
Image Credit: भारत ने वेस्टइंडीज को इंदौर में खेले गए टी20 में 14 रनों से हराया. BCCI
Join

भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया. रविवार (11 अक्टूबर) को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले को जीतकर उसने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने दम दिखाया. इसके बाद गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और नमन धीर ने सबका दिल जीता. टीम इंडिया ने इंदौर के साथ-साथ पूरे देश के फैंस को त्योहार सीजन की शुरुआत में खुशी दी है.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाए. जवाब में विंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन बनाए. रविवार को ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई और भारत ने इस पावन त्योहार के पहले दिन रोमांचक जीत हासिल की. सीरीज का दूसरा मुकाबला अब हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया वहां मैच को जीतकर 3-1 की अजेय बढ़त बनाने उतरेगी.

 

 

भारत ने किया कमबैक

लखनऊ में पहला टी20 मैच जीतने के बाद भारत को रांची में 249 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा था. इंदौर में दोनों टीमों से बड़े स्कोर की उम्मीद लगाई जा रही थी. कुछ वैसा ही देखने को भी मिला. भारत ने 223 रन बनाने तो वेस्टइंडीज ने भी 200 का आंकड़ा पार किया. लगातार विकेट गिरने और आखिरी 6 ओवरों में भारतीय गेंदबाजों के द्वारा सधी गेंदबाजी के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: सिक्सर किंग अभिषेक शर्मा: 2026 में हर सातवीं गेंद पर छक्का मारा, 8वीं बार 20 गेंद के अंदर ठोकी फिफ्टी

अभिषेक-ईशान ने दिखाया पावर

अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद पर फिफ्टी लगाकर टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने 30 गेंद पर 69 रनों की पारी खेली. इस दौरान 6 चौके और 5 छक्के लगाए. ईशान किशन ने भी उनका बखूबी साथ दिया और 18 गेंद पर 37 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा तिलक वर्मा ने 16 गेंद पर 28, नीतीश रेड्डी ने 14 गेंद पर 21 और अक्षर पटेल ने 14 गेंद पर 20 रनों का योगदान दिया. प्रिंस यादव ने 6 गेंद पर 13 रन बनाकर भारत को 223 रनों तक पहुंचाया.

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड: सूर्या को पछाड़ बने T20I में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

बड़ी पारी नहीं खेल पाए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज

विंडीज के बल्लेबाज रांची की तरह यहां बड़ी पारी नहीं खेल पाए. अच्छी शुरुआत को वह बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे. शिमरॉन हेटमायर ने 26 गेंद पर 43, कामिल पूरन ने 27 गेंद पर 42, शामार स्प्रिंगर ने 11 गेंद पर नाबाद 35 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 20 गेंद पर 32 रन बनाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 और नमन धीर ने 2 विकेट लिए. अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 सफलता मिली.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES