SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Asian Games 2026: बिना गेंद खेले ही सेमीफाइनल में पहुंचे भारत और पाकिस्तान, कौन-किससे भिड़ेगा? समझिए पूरा समीकरण

Asian Games 2026, IND vs AFG 2nd Quarterfinal: भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टरफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. बेहतर रैंकिंग के कारण भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली. इसके अलावा पाकिस्तान और हांगकांग के बीच पहला क्वार्टरफाइनल मैच भी बारिश के चलते रद्द हो गया था, जिसके बाद पाकिस्तान बिना खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच गया.

Written By Tarun Verma
Published: Sep 28, 2026, 10:43 AM IST | Updated: Oct 01, 2026, 01:22 AM IST
Image Credit: Asian Games 2026
Join

एशियन गेम्स 2026 में बारिश ने एक बार फिर पूरा खेल बिगाड़ दिया. सोमवार को निशिन (जापान) के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा क्वार्टरफाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत ने सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. मैच सुबह से ही बारिश की चपेट में था. भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला सुबह 10:30 बजे IST शुरू होना था, जबकि टॉस 10 बजे होना तय था, लेकिन लगातार होती बारिश के कारण मैदान खेलने लायक नहीं बन सका और आखिरकार मुकाबले को रद्द करना पड़ा.

भारत से पहले पाकिस्तान और हांगकांग, चीन के बीच पहला क्वार्टरफाइनल भी बारिश की भेंट चढ़ गया था. यह मुकाबला सुबह 5:30 बजे IST शुरू होना था, लेकिन बारिश इतनी ज्यादा थी कि टॉस तक नहीं हो सका. मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान ने भी अपनी बेहतर रैंकिंग के कारण सेमीफाइनल में जगह बना ली. बारिश का असर सिर्फ मैच वाले दिन ही नहीं था. क्वार्टरफाइनल से एक दिन पहले भी यहां बारिश हुई थी और सोमवार को भी आसमान से लगातार पानी बरसता रहा. खराब मौसम ने आयोजकों और दोनों टीमों की मुश्किलें बढ़ा दीं.

(ये भी पढे़ं- 'सचिन पाजी हमेशा...', विराट कोहली ने तेंदुलकर से तुलना पर तोड़ी चुप्पी, मास्टर ब्लास्टर के लिए दिया दिल जीतने वाला बयान)

भारत बिना गेंद खेले ही सेमीफाइनल में पहुंचा

भारत और पाकिस्तान दोनों अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में बेहतर रैंकिंग वाली टीमें थीं. ICC रैंकिंग में भारत नंबर-1 पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है. वहीं, पाकिस्तान छठे स्थान पर और हांगकांग, चीन 24वें स्थान पर है. इसी वजह से मैच रद्द होने के बाद भारत और पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह मिल गई. बारिश के खतरे को लेकर भारत के T20I कप्तान श्रेयस अय्यर से भी सवाल पूछा गया था. रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि बारिश के बावजूद टीम को मानसिक रूप से तैयार रहना होगा. उनके मुताबिक खिलाड़ी प्रोफेशनल हैं और ऐसी चुनौतियां आती रहेंगी, इसलिए परिस्थितियों की परवाह किए बिना मैच खेलने पर ध्यान देना जरूरी है. श्रेयस ने बताया था कि टीम ने हल्की वार्म-अप और बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की है. उनका कहना था कि अगले दिन पिच और मौसम के हिसाब से खुद को ढालने की कोशिश की जाएगी, लेकिन सबसे जरूरी बात मैदान पर उतरकर मैच खेलना है.

सेमीफाइनल में भारत का सामना किससे होगा?

अब भारत की नजरें सेमीफाइनल पर हैं. टीम इंडिया का सामना श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले तीसरे क्वार्टरफाइनल के विजेता से होगा. वहीं, पाकिस्तान की भिड़ंत बांग्लादेश और मलेशिया के बीच चौथे क्वार्टरफाइनल के विजेता से होगी. एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट के बाकी क्वार्टरफाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाने हैं, जबकि सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को आयोजित होंगे. अगर बारिश के कारण तीसरा और चौथा क्वार्टरफाइनल मैच रद्द होता है, तो सेमीफाइनल में भारत बनाम बांग्लादेश और पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का मैच हो सकता है.

(ये भी पढे़ं- Virat Kohli: ‘जीनियस’ विराट का ताबड़तोड़ अंदाज, एक शतक से बना डाले ये 10 महारिकॉर्ड, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब)

पाकिस्तान को रैंकिंग का फायदा मिला 

इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान और हांगकांग के बीच पहला क्वार्टरफाइनल मुकाबला भी बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया. इसका सीधा फायदा पाकिस्तान को मिला और टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली. मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान को उसकी बेहतर ICC T20I रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश दिया गया, जबकि हांगकांग का एशियन गेम्स सफर यहीं खत्म हो गया. हांगकांग को मैदान पर उतरकर पाकिस्तान के खिलाफ अपनी चुनौती पेश करने का मौका तक नहीं मिला.पाकिस्तान और हांगकांग इससे पहले इस फॉर्मेट में दो बार आमने-सामने आ चुके हैं. दोनों मुकाबले 2022 एशिया कप और 2022 एशियन गेम्स में खेले गए थे और दोनों ही बार पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES