SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज का वनडे में सबसे बड़ा रन चेज, शाई होप के दमदार शतक ने दिलाई जीत, केएल राहुल की सेंचुरी हुई बेकार

वेस्टइंडीज ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत को हरा दिया. उसकी इस जीत ने टीम इंडिया को क्लीन स्वीप करने से रोक दिया. शुभमन गिल की टीम 2-1 से सीरीज जीती.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 03, 2026, 11:15 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 11:28 PM IST
Image Credit: शाई होप और केएल राहुल. BCCI
Join

India vs West Indies ODI Series: शाई होप ने वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में यादगार जीत दिला दी. उन्होंने 352 रन के टारगेट के सामने दमदार बल्लेबाजी की और 162 रन बनाकर नाबाद रहे. होप ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैच को फिनिश करके ही दम लिया. शनिवार (3 अक्टूबर) को न्यू चंडीगढ़ में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 5 विकेट पर 352 रन बनाकर मैच को जीत लिया.

शाई होप ने भारत के खिलाफ रन चेज में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दिया. दिलशान ने 2009 में भारत के खिलाफ राजकोट में 160 रन बनाए थे. उनका यह शतक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की सेंचुरी पर भारी पड़ गया. राहुल ने नाबाद 129 रन बनाए थे. संयोग से होप भी विकेटकीपर ही हैं. वनडे में दोनों विकेटकीपरों के शतक बनाने का यह आठवां मौका है. पिछली बार 2023 में हैदराबाद में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुए वर्ल्ड कप मैच में दोनों टीमों के विकेटकीपरों ने शतक लगाया था.

 

 

वेस्टइंडीज के लिए रन चेज में सबसे ज्यादा स्कोर
162*- शाई होप बनाम भारत, न्यू चंडीगढ़, 2026
162- क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, सेंट जॉर्ज, 2019
153- ब्रायन लारा बनाम पाकिस्तान, शारजाह, 1993
149*- शिवनारायण चंद्रपॉल बनाम भारत, नागपुर, 2007

ये भी पढ़ें: 10000 रन: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, ओपनिंग में रचा इतिहास, दिग्गजों के क्लब में एंट्री

वेस्टइंडीज का सबसे सफल रन चेज

वेस्टइंडीज ने अपने वनडे इतिहास में सबसे सफल रन चेज किया. उसने इससे पहले डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ 2019 में 328 रन का टारगेट हासिल किया था. यह भारत के खिलाफ वनडे में तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है. 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली में 359 और 2025 में साउथ अफ्रीका ने रायपुर में 359 रन बनाकर मैच को जीता था.

ये भी पढ़ें: केएल राहुल के 10000 रन: वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक से कर ली धोनी की बराबरी, युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा

शतक से चूक गए रोहित शर्मा

इससे पहले केएल राहुल के नाबाद 129 रन और रोहित शर्मा (92) और ऋतुराज गायकवाड़ (57) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने 351/7 का बड़ा स्कोर बनाया. भारत का स्कोर तीन ओवर में 4/2 रन था. जेडन सील्स (3/45) की लगातार गेंदों पर शुभमन गिल (1) और विराट कोहली (0) के विकेट गंवा दिए. रोहित ने 85 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 92 रन बनाए. रोहित शतक से चूक गए. ऋतुराज ने 69 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 57 रन बनाए. राहुल ने सिर्फ 87 गेंदों पर 129 रन की पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES