SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आईसीसी टी20 रैंकिंग: 35 गेंदों में शतक ठोक फिर नंबर-1 बने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन को पीछे छोड़ा; श्रेयस अय्यर को नुकसान

अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. ईशान किशन को दो स्थानों का नुकसान झेलना पड़ा है. रनों के लिए जूझने वाले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को भी रैंकिंग में घाटा हुआ है.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 28, 2026, 04:30 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 04:37 PM IST
Image Credit: अभिषेक शर्मा. X/@BCCI
Join

भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी पारी खेलने के बाद आईसीसी रैंकिंग में भी लंबी छलांग लगाई है. वह अब दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने 38 गेंद पर 113 रन बनाकर सनसनी मचा दी. उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का चौथा और टी20 क्रिकेट में कुल 11वां शतक लगाया. उन्होंने रैंकिंग में अपने साथी ईशान किशन को ही पीछे छोड़ा है. रैंकिंग में कप्तान श्रेयस अय्यर को नुकसान हुआ है और वह टॉप-5 से बाहर हो गए हैं.

अभिशेक ने वेलिंगटन में 35 गेंदों पर ही शतक पूरा कर लिया था. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 297.37 का रहा था. उनके शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 199 रन के टारगेट को 13.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया. अभिषेक के साथ वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद पर 45 रन ठोके और दोनों ने पहले विकेट के लिए 43 गेंद पर 133 रनों की साझेदारी की. भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली.

 

 

किशन को घाटा और फरहान को फायदा

अपने शतक की बदौलत अभिषेक ने रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई और जुलाई में आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान नंबर-1 बल्लेबाज बनने वाले ईशान को पीछे छोड़ दिया. ईशान अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तान के साहिबाजादा फरहान को दो स्थानों का फायदा हुआ और वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए. फरहान ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के तीनों मैच में अर्धशतक लगाया था.

ये भी पढ़ें: चल गया हंटर... ICC ने निकाली पाकिस्तानी क्रिकेटर की हेकड़ी, हारिस रऊफ के साथ इंग्लैंड टीम पर भी एक्शन

हेड को पछाड़कर नंबर-1 बने थे किशन

अभिषेक दूसरी बार नंबर-1 खिलाड़ी बन हैं. इससे पहले जुलाई 2025 में वह स्थान तक पहुंचे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था. हेड करीब एक साल तक पहले स्थान पर रहे और उन्हें किशन ने वहां से हटाया. अब एक और भारतीय खिलाड़ी ही पहले स्थान की कुर्सी पर बैठ गया है. अभिषेक ने वेलिंगटन में शतक से पहले क्राइस्टचर्च में हुए दो टी20 मैचों के दौरान 29 और 27 रन की पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें: 704 टेस्ट विकेट वाले दिग्गज के करियर का ऐसा अंत, जेम्स एंडरसन के लिए उठी सम्मान की आवाज, स्टुअर्ट ब्रॉड ने लंकाशायर को जमकर सुनाया

अय्यर ने नहीं दिखाई निरंतरता

लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने के बाद से श्रेयस अय्यर ने बल्ले से निरंतरता नहीं दिखाई है. इसका नुकसान उन्हें रैंकिंग में उठाना पड़ा है. वह 43 गेंद पर 102 रन बनाने के बाद टॉप-5 में आ गए थे, लेकिन अब न्यूजीलैंड में वह संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं. पहले टी20 मैच में 45 रन बनाने के बाद वह अगले दो मैचों में सात और पांच रन ही बना सके. इससे वह रैंकिंग में अब नौवें स्थान पर खिसक गए हैं. उनके अलावा टॉप-10 में तिलक वर्मा भी हैं. तिलक 10वें पायदान पर काबिज हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES