)
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म रामायण पिछले काफी दिनों से चर्चा में हैं. जल्द ही फिल्म थिएटर में रिलीज होगी. नितेश तिवारी डायरेक्टर फिल्म का अमेरिका में लॉज एंजिल्स में प्रीमियर हुआ है. एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में रामायण वर्ल्ड प्रीमियर हुआ है. रेड कार्पेट पर एक्ट्रसे साई पल्लवी ने फिल्म के बारे में बात की है. बताया कि इस फिल्म से दर्शकों को क्या सीखने को मिलेगा.
साई पल्लवी से पूछा गया है कि भारत में लोग रामायण की कहानी के साथ बड़े हुए हैं, लेकिन उन्हें क्या उम्मीद है कि अमेरिका के लोग फिल्म को अलग तरह से देखएंगे. इस सवाल के जवाब में साई ने बोला अगर कोई इंडियन कल्चर इंडियन एपिक्स के बारे में जानना चाहता है, तो मुझे लगता है कि रामायण से शुरुआत करना सबसे अच्छा है. फिल्म में एडवांस तकनीक के VFX का इस्तेमाल किया गया है.
अगर आपको धर्म में यकीन है तो आप देखेंगे, खुद को समझाने की कोशिश करेंगे. देखेंगे कि आप में क्या अच्छा है और बुरा है. समय के साथ खुद को सुधारना सीखेंगे. क्योंकि रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है. सबसे जरूरी है कि हम अपने अंदर के रावल को पहचानें और समय के साथ बदलाव करें.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण फिल्म दो पार्ट में बनी है. इस भारतीय महाकाव्य का सिनेमैटिक अडैप्टेशन दो पार्ट में किया गया है. रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम के किरदार में हैं. साई पल्लवी मां सीता का रोल कर रही हैं. यश रावण के किरदार में है. टीवी एक्टर रिव दुबे लक्ष्मण के रोल में है. सनी देओल हनुमान के किरदार में है. फिल्म को नमित मल्होत्रा और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान और हंस जिमर का है.
फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को थिएटर में रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा. फिल्म के दूसरे पार्ट में हनुमान की झलक देखने को मिलेगी. पहले पार्ट सीता हरण तक का बताया जा रहा है.
रामायण फिल्म को लेकर बड़ी चुनौती है. इससे पहले प्रभास की फिल्म आदिपुरुष थिएटर में रिलीज हुई थी. आदिपुरुष में रामायण की कहानी को जिस तरह से दिखाया गया था दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था. ऐसे में नितेश तिवारी की फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है. क्योंकि रामायण भारतीय लोगों के लिए केवल एक कहानी नहीं है.