App

'जहरीली शराब पीने से ही हुई मौत', युवक के परिजन का आरोप, समस्तीपुर पुलिस जांच में जुटी

समस्तीपुर में संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई. युवक के परिजनों ने दावा किया कि जहरीली शराब पीने से उसकी मौत हुई है. उन्होंने कहा कि गांव में ही शराब कारोबार होता है. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए.

'जहरीली शराब पीने से ही हुई मौत', युवक के परिजन का आरोप, समस्तीपुर पुलिस जांच में जुटी
Image Credit: समस्तीपुर में संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई (Z News)

समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव के कैहलू पासवान के पुत्र बेचन पासवान के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 

पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से छानबीन की

घटना की सूचना पर सदर डीएसपी सतीश सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से छानबीन की. डीएसपी के निर्देश पर फोरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए.

शराब पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया

गांव में चर्चा है कि बेचन मंगलवार शाम एक गाछी की ओर गया था. ग्रामीणों के अनुसार, उस इलाके में कथित रूप से अवैध देसी शराब की बिक्री होती है. वहीं, शराब पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया. 

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही

बुधवार सुबह ग्रामीण गाछी की ओर गए तो वहां बेचन को मृत पाया. हालांकि, बेचन की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है या किसी अन्य कारण से, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

युवक की मौत संदिग्ध स्थिति में हुई

सदर डीएसपी सतीश सुमन ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध स्थिति में हुई है. घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है. पुलिस मामले में वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं से जांच कर रही है. मौत किस कारण से हुई यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. 

'मेरे बेटे की मौत शराब पीने से ही हुई, गांव में ही होता है शराब का अवैध कारोबार'

वहीं, मृतक के पिता ने बताया कि मेरे बेटे की मौत शराब पीने से ही हुई है. गांव में ही शराब का अवैध कारोबार होता है. उन लोगों ने ही मेरे बेटे को मार दिया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट: मनटुन कुमार रॉय

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More