)
खेल जगत में अलग-गजब टैलेंट देखने को मिलते हैं. एशियन गेम्स 2026 में अजय मीणा का नाम चर्चा में है, जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस के क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज की और मेडल पक्का किया. 24 सितंबर को मीणा सेमीफाइनल में उतरेंगे और इसे जीतकर उनका पूरा फोकस गोल्ड मेडल पर होगा. पुरुषों के सिंगल्स में उन्होंने सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए एशियन गेम्स का पहला मेडल पक्का कर दिया.
जय मीणा का सॉफ्ट टेनिक का करियर बेहद संयोग भरा रहा. भारत के हर कोने में क्रिकेट का खुमार छाया रहता है. जय मीणा को भी क्रिकेट में दिलचस्पी थी और वह शुरू में क्रिकेटर बनना चाहते थे. देवास के पायनियर पब्लिक स्कूल में पढ़ाई शुरू करने के बाद उन्हें सॉफ्ट टेनिस का कोर्ट मिला. इस खेल को देखकर उनकी रुचि बढ़ी. पहले वह खिलाड़ियों को खेलते हुए देखते थे और बाद में बॉल बॉय के रूप में उनकी मदद करने लगे.
शुरू में जय स्कूल व जिला लेवल के टूर्नामेंट्स खेलते थे, लेकिन धीरे-धीरे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे. 14 साल की उम्र तक, वह सॉफ्ट टेनिस के गढ़ जापान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे थे. मीणा ने 2022 में गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में पुरुषों के सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीतकर भारत के प्रमुख सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई. उन्होंने पुरुषों की टीम और डबल्स इवेंट में मध्य प्रदेश के मेडल जीतने वाले प्रदर्शन में भी योगदान दिया.
सॉफ्ट टेनिस में साल दर साल जय मीणा बेमिसाल नजर आए. उन्होंने 2025 तक पुरुषों के सिंगल्स में नेशनल चैंपियन बनकर अपनी काबिलियत को साबित किया. हांग्जो में हुए एशियन गेम्स में उनकी अंतरराष्ट्रीय सफलता का सिलसिला जारी रहा, जहां वह पुरुषों के सिंगल्स इवेंट के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे. 2024 में आध्या तिवारी के साथ जोड़ी बनाकर उन्होंने वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के लिए पहला मेडल हासिल करते हुए इतिहास रचा था.
जय मीणा ने 2025 में एशियाई सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था. वह पुरुषों के सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचकर और ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. उस दौरान मीणा महाद्वीपीय चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने थे. उन्होंने इस महाद्वीपीय इवेंट में कुल चार मेडल जीते. एशियन गेम्स में पहले वे जकार्ता 2018 और हांगझोऊ 2022 में हिस्सा ले चुके हैं.