भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /ईशान किशन 2.O: कप्तानी में सुपरहिट और नंबर-1 बल्लेबाज, द्रविड़ के हंटर और BCCI के झटके के बाद कैसे बदला करियर?

ईशान किशन 2.O: कप्तानी में सुपरहिट और नंबर-1 बल्लेबाज, द्रविड़ के हंटर और BCCI के झटके के बाद कैसे बदला करियर?

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों सुर्खियों में हैं. उन्होंने दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में 350+ रन ठोक टीम का खिताबी सूखा खत्म किया. लगभग सालभर पहले टीम इंडिया में उनके लिए दरवाजे बंद नजर आ रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि अब तीनों फॉर्मेट में दावेदारी पेश कर रहे हैं.

Written ByKavya Yadav
Published: Sep 11, 2026, 01:04 PM IST|Updated: Sep 11, 2026, 01:49 PM IST
joinshare
ईशान किशन 2.O: कप्तानी में सुपरहिट और नंबर-1 बल्लेबाज, द्रविड़ के हंटर और BCCI के झटके के बाद कैसे बदला करियर?

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

दलीप ट्रॉफी 2026 में ईशान किशन ने बतौर कप्तान 350 रन ठोके और टीम का खिताबी सूखा खत्म किया. 13 साल बाद ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी का खिताब जीता. फाइनल में उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक भी ठोका और टेस्ट क्रिकेट के लिए दावेदारी पेश की. ईशान किशन को कमबैक मास्टर भी कहें तो गलत नहीं होगा. फरवरी 2024 में बीसीसीआई ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था. ईशान ने घरेलू क्रिकेट न खेलने और मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए टेस्ट टीम से नाम वापस लिया था. उस दौरान टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ थे. सजा के बाद उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे लगभग बंद नजर आ रहे थे, लेकिन 1 साल में ही उन्होंने ये बंद दरवाजे तोड़ दिए.

टीम इंडिया से बाहर होने और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटने के बाद वापसी करना किसी पहाड़ चढ़ने से कम नहीं है. पृथ्वी शॉ इसका बड़ा उदाहरण साबित हुए हैं. डेब्यू से रिकॉर्डतोड़ शुरुआत, तारीफ और शोहरत पाने के बाद भारतीय टीम से ड्रॉप हुए और सालों से बाहर हैं. लेकिन ईशान किशन ने दिखाया कि कमबैक कैसे करते हैं. अब हम आपको समझाते हैं कि कैसे घरेलू क्रिकेट के दम पर ईशान किशन ने सेलेक्टर्स को वापसी कराने के लिए मजबूर कर दिया.

मुश्ताक अली ट्रॉफी बनी टर्निंग पाइंट

रणजी ट्रॉफी में ईशान किशन ने शानदार शतक से सभी का ध्यान खींचा, लेकिन असली टर्निंग पाइंट मुश्ताल अली ट्रॉफी थी. इस टूर्नामेंट में बतौर कप्तान ईशान ने रनों की बौछार कर दी और टीम को खिताबी जीत दिलाई. उन्होंने SMAT में सबसे ज्यादा रन ठोके. 197 के स्ट्राइक रेट से ईशान ने 517 रन बनाए थे. फाइनल में उन्होंने आतिशी सेंचुरी ठोकी और उनकी वापसी के चर्चे शुरू हो गए थे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से उनके इस प्रदर्शन ने बड़ा इम्पैक्ट डाला.

टीम इंडिया में 2 साल बाद वापसी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तैयारी के तौर पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने उतरी. इसमें ईशान किशन को मौका मिला, जिसे उन्होंने दोनों हाथों से लपका. ईशान ने इस सीरीज में शानदार शतक ठोका और साबित किया कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं. प्रचंड फॉर्म को देखते हुए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिला. उन्होंने महज 9 मैच में 193.29 के स्ट्राइक रेट से 317 रन ठोके. मेगा टूर्नामेंट में वह चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे.]\

फाइनल में धमाकेदार पारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार पारी खेली. महज 25 गेंद में 54 रन ठोककर खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद भी नहीं रुके, आईपीएल में ईशान ने 182 के स्ट्राइक रेट से 602 रन ठोके. फिर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे खेलने को मिला तो यहां भी शतक ठोका. अब दलीप ट्रॉफी फाइनल में 350 रन ठोककर ईशान ने टेस्ट फॉर्मेट के लिए भी दावेदारी पेश की है.

ये भी पढ़ें... टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी? सेलेक्शन को लेकर तेज गेंदबाज ने बता दी दिल की बात

क्या ऋषभ पंत की बढ़ेंगी मुश्किलें?

भारत को नवंबर में 2 टेस्ट की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करना है, उससे पहली ईशान का दलीप ट्रॉफी 2026 में प्रदर्शन ऋषभ पंत के लिए मु्श्किलें खड़ी कर सकता है. हालांकि, पंत भी अच्छे टच में नजर आए हैं. उन्होंने हाल ही में श्रीलंका टूर पर 3 पारियों में 2 अर्धशतक ठोके थे. बैकअप विकेटकीपर ध्रुव जुरेल  ने भी सेंचुरी ठोकी थी, ऐसे में सेलेक्टर्स के लिए ईशान को टेस्ट में जगह देना काफी चैलेंजिंग हो सकता है. टी20 में ईशान किशन नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Ishan Kishan