SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अपने कप्तान से ही भिड़ गए क्विंटन डी कॉक, बावुमा का भी खौला खून, VIDEO वायरल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान साउथ अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डी कॉक अपने टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा से ही भिड़ गए. बीच मैदान पर दोनों के बीच DRS को लेकर जोरदार बहस हुई. बावुमा ने रिव्यू लेने में थोड़ी देरी की तो विकेट कीपर डी कॉक आगबबूला होकर चिल्लाने लगे.

Written By Ritesh Kumar
Published: Sep 28, 2026, 10:29 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 10:30 PM IST
Image Credit: Screengrabs/X
Join

South Africa vs Australia ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका का शानदार प्रदर्शन जारी है. तीन मैचों की शृंखला में प्रोटियाज ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. रविवार (27 सितंबर) को जोहानसबर्ग में खेले गए दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 32 रनों से हराया. जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है. रविवार को भी ऐसा ही हुआ, लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि इस बार एक ही टीम के दो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए.

इस मैच के दौरान स्टार ओपनर क्विंटन डी कॉक अपने टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा से ही भिड़ गए. बीच मैदान पर दोनों के बीच DRS को लेकर जोरदार बहस हुई. बावुमा ने रिव्यू लेने में थोड़ी देरी की तो विकेट कीपर डी कॉक आगबबूला होकर चिल्लाने लगे. बावुमा का भी खून खौल उठा और उन्होंने भी डी कॉक को जवाब दिया.

क्यों भिड़ गए बावुमा और डी कॉक?

यह घटना ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग पारी के 48वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई, जब लिजाड विलियम्स की गेंद जेवियर बार्टलेट के पैड पर लगी और जोरदार LBW अपील की गई. मैदानी अंपायर ने उंगली नहीं उठाई और इस बात पर काफी चर्चा हुई कि रिव्यू लिया जाए या नहीं. आखिरकार बावुमा ने DRS लिया और दक्षिण अफ्रीका को इसका फायदा मिला क्योंकि रीप्ले में तीन रेड सिग्नल दिखे. 28 गेंदों पर 50 रन बनाने के बाद बार्टलेट को वापस लौटना पड़ा. हालांकि, रीप्ले में बावुमा और क्विंटन के बीच हुई बहस को भी दिखाया गया.

दरअसल, क्विंटन डी कॉक को ये अच्छा नहीं लगा कि बावुमा DRS लेने से पहले इतना सोच विचार क्यों कर रहे हैं. वो चाहते थे कि उनकी सहमति के बाद वो सीधा रिव्यू लें, लेकिन कप्तान ने थोड़ा वक्त लिया और गेंदबाज से बात करने लगे. इसी दौरान डी कॉक को उनपर चिल्लाते हुए देखा गया. तेज गेंदबाज मार्को यानसेन बीच में आए और दोनों को शांत किया.

साउथ अफ्रीका ने जीती सीरीज

जोहान्सबर्ग वनडे में 32 रन से जीत हासिल करने के बाद, प्रोटियाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. यह दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार पांचवीं घरेलू जीत थी और दिलचस्प बात ये है कि इन सभी मैचों में उन्होंने पहले बल्लेबाजी की थी. दूसरे वनडे में कप्तान टेम्बा बावुमा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 103 रन बनाए. हालांकि, डेविड मिलर की 93 गेंदों पर 142 रनों की पारी ने उनकी इनिंग को फीका कर दिया. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी ODI मैच बुधवार, 20 सितंबर को खेला जाएगा.

 

 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES