VIDEO: IND-PAK मैच में बवाल, हर्षित राणा से भिड़े पाकिस्तानी ओपनर्स, जुबानी जंग के बीच कूदे अंपायर
IND A vs PAK A: ACC मेंस राइजिंग एशिया कप 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबला शुरू होते ही दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो चुकी है. टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज हर्षित राणा और पाकिस्तानी ओपनर माज सदाकत के बीच सरेआम जुबानी जंग देखने को मिली.
IND A vs PAK A: ब्लाइंड एशिया कप फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच कंट्रोवर्सी का मुद्दा थमा नहीं था, कि नया बवाल शुरू हो गया है. एसीसी मेंस राइजिंग एशिया कप 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच शुरू होते ही बवाल देखने को मिला. टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज हर्षित राणा मैदान पर आपा खो बैठे. उनके और पाकिस्तानी ओपनर्स के बीच ऑन कैमरा बहस देखने को मिली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच चुकी है.
पाकिस्तान ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. श्यामल हुसैन और माज सदाकत पाकिस्तान की तरफ से ओपनिंग करने उतरे. दोनों ने दमदार शुरुआत की. पाकिस्तानी ओपनर्स ने हर्षित राणा को टारगेट किया और उनपर जमकर रन लूटे. पहले हर्षित और श्यामल के बीच कहासुनी हुई, जो 7वें ओवर से शुरू हुई. इसके बाद माज सदाकत से भी हर्षित की बहस देखने को मिली.
महंगे साबित हुए हर्षित
हर्षित राणा शुरू में काफी महंगे साबित हुए. शुरुआती 3 ओवर्स में ही उन्होंने 30 से ज्यादा रन खर्च कर दिए. श्यामल और माज सदाकत के बीच 66 रन की पार्टनरशिप देखने को मिली. आयुष बदोनी ने टीम को पहली सफलता श्यामल हुसैन (35) के रूप में दिलाई, इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को बैकफुट पर ढकेला.
ये भी पढ़ें... पिछली बार सरेआम दिखाया जूता, अब दोहा में क्या होगा? पाकिस्तान के इस गेंदबाज से बदला लेने को बेताब वैभव सूर्यवंशी
दोनों विकेटों हर्षित का पर आक्रामक जश्न
हर्षित राणा पाकिस्तान के खिलाफ काफी गुस्से में नजर आए. आयुष बदोनी के विकेट पर हर्षित ने कैच लपका और काफी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया. इसके बाद हर्षित ने अपने 5वें ओवर में रोहेल नाजिर को आउट किया और आक्रामक अंदाज में सैंड ऑफ दिया. हर्षित के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.