SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धोनी-विराट-रोहित भी हो गए पीछे, हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, बनीं सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने वाली भारतीय कप्तान

भारत की महिला चैंपियन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नया इतिहास रच दिया है. वह पुरुष या महिला क्रिकेट में ऐसी पहली क्रिकेटर बन गईं जिन्होंने 150 T20I मैचों में कप्तानी की है.

Written By Kavya Yadav
Published: Sep 06, 2026, 08:52 AM IST | Updated: Sep 06, 2026, 09:00 AM IST
Join

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबले में उतर चुकी है. इस मैच में उतरते ही भारत की कप्तान हरमनप्रीत के खाते एक बड़ी उपलब्धि आई. वह पुरुष और महिला क्रिकेट में 150 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कप्तानी करने वाली पहली कप्तान बनी हैं. ग्रुप स्टेज में भारत ने लगातार दो जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब जीत की हैट्रिक लगाकर ग्रुप स्टेज खत्म करना चाहेगी.

भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे महान कप्तान हुए, जिन्होंने लंबे समय तक टीम इंडिया की कमान संभाली. लेकिन कोई भी बतौर कप्तान 100 टी20 इंटरनेशनल मैचों का आंकड़ा छूने में कामयाब नहीं हुआ. महिला क्रिकेट में दुनिया में हरमनप्रीत कौर के आस-पास भी कोई प्लेयर नजर नहीं आती है. दूसरे स्थान पर श्रीलंका की चमारी अटापट्टू हैं, जिन्होंने 121 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है.

हरमनप्रीत ने दिया रिएक्शन

मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस के दौरान हरमनप्रीत कौर ने अपनी इस उपलब्धि पर बात करते हुए ज्यादा जोर नहीं दिया. उन्होंने कहा, "बड़ी उपलब्धि है. लेकिन सबसे जरूरी बात है, मैदान पर मजा लेना. मैं ऐसा ही करने की कोशिश करती हूं." भारतीय पुरुष कप्तानों की बात करें तो सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी एमएस धोनी ने की. उन्होंने 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम की कमान संभाली थी.

भारत की दमदार शुरुआत

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी से दमदार शुरुआत की है. पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह ढेर होती नजर आई. टीम ने 8 रन के अंदर 6 विकेट खो दिए. श्री चरणी ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. उन्होंने टॉप ऑर्डर की 3 बल्लेबाजों को 2 ओवर में ही आउट कर दिया. 100 रन के लिए पाकिस्तान की महिला टीम तरसती नजर आई. एशिया कप का आगाज पाकिस्तान ने जीत के साथ किया था, थाईलैंड के खिलाफ टीम ने जीत दर्ज की थी. 

महिला T20I में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच

150* - हरमनप्रीत कौर (IND-W)
121 - चमारी अथापथु (SL-W)
100 - मेग लैनिंग (AUS-W)
96 - हीथर नाइट (ENG-W)
96 - डायने बिमेन्यिमाना (RWA-W)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES