भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /विदाई या अंदरूनी कलह? वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स जिताने के बाद भी हरमनप्रीत क्यों नहीं रहीं कप्तान? जानें इनसाइड स्टोरी

विदाई या अंदरूनी कलह? वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स जिताने के बाद भी हरमनप्रीत क्यों नहीं रहीं कप्तान? जानें इनसाइड स्टोरी

BCCI ने हरमनप्रीत कौर को हटाकर स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया है. हरमनप्रीत की कप्तानी में रिकॉर्ड और उपलब्धियों के साथ मंधाना के साथ अप्रत्यक्ष तरीके से चलने वाली प्रतिद्वंद्विता के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं.

Written ByRohit Raj
Published: Oct 07, 2026, 06:28 PM IST|Updated: Oct 07, 2026, 06:34 PM IST
joinshare
विदाई या अंदरूनी कलह? वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स जिताने के बाद भी हरमनप्रीत क्यों नहीं रहीं कप्तान? जानें इनसाइड स्टोरी
Image Credit: हरमनप्रीत कौर. BCCI

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

भारतीय महिला क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. दिग्गज कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम की कमान छोड़ दी है. उनकी जगह स्मृति मंधाना को कप्तानी मिली है. 37 साल की हरमन के नेतृत्व ने भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता और एशियन गेम्स में लगातार दो बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके बावजूद उनकी कैप्टेंसी नहीं रह पाई. हरमन ने भारी मन से मंगलवार (6 अक्टूबर) को अपना पद छोड़ दिया. कुछ घंटों बाद ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंधाना के नाम की घोषणा कर दी.

हरमन की कप्तानी फाइनल से शुरू होकर फाइनल पर ही खत्म हुई. 2012 में जब भारतीय महिला टीम एशिया कप टी20 के फाइनल में पहुंची तो मिताली राज और झूलन गोस्वामी खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थीं. हरमन को अचानक ही पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में कार्यवाहक कप्तान के रूप में उतरना पड़ा. 14 साल बाद एक फाइनल मैच ही उनकी कप्तानी का आखिरी मुकाबला साबित हुआ. टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में श्रीलंका को 147 रन से फाइनल जीता.

हरमनप्रीत का गजब रिकॉर्ड

हरमनप्रीत ने 211 मैचों में देश की कप्तानी की और 126 मुकाबलों में जीत हासिल की. इसमें दो गोल्ड मेडल और एक वर्ल्ड कप के साथ आठ टाइटल भी शामिल है. उनकी लीडरशिप 5074 दिनों तक चली, जिसकी शुरुआत 2012 में कार्यवाहक कप्तान के तौर पर हुई थी और यह 2026 में एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के साथ खत्म हुई. उनका सभी फॉर्मेट में जीत का प्रतिशत 59.7 का रहा. 2016 में हरमनप्रीत टी20 की कप्तान बनीं. 2022 में मिताली राज के संन्यास लेने के बाद वनडे और टेस्ट की कमान भी संभाली.

 

 

हरमनप्रीत की पर कब-कब उठे सवाल?

  1. फरवरी 2020 में जब भारत मजबूत स्थिति में होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया से ट्राई-सीरीज का फाइनल हार गया तो पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ने सुझाव दिया कि हरमनप्रीत को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए और अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए.
  2. एक महीने बाद 2020 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी ने भी सवाल उठाया कि क्या हरमनप्रीत को टी20 कप्तान बने रहना चाहिए?
  3. यह बहस 2024 में फिर से शुरू हुई. हरमनप्रीत के समय में भारत पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया. मिताली राज ने कहा कि अगर लीडरशिप में बदलाव करना है, तो यही सही समय है.
  4. फिर भारत ने हरमनप्रीत की लीडरशिप में 2025 का वनडे वर्ल्ड कप जीता. वर्ल्ड कप जीतने के कुछ दिनों बाद कप्तानी बदलने की मांग और तेज हो गई.

कप्तानी पर थी मंधाना की नजर

लंबे समय तक हरमनप्रीत की कप्तानी में डिप्टी रहीं स्मृति मंधाना की नजर कैप्टेंसी पर थी. उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से तो नहीं, लेकिन कई बार अप्रत्यक्ष तरीके से कप्तानी को लेकर इच्छा जताई है. वह चयनकर्ताओं के रवैये से नाराज चल रही थीं. उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे थे. वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद भी कप्तानी में बदलाव नहीं हुआ था. इसके बाद टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. फाइनल में श्रीलंका को हराया था. इस मैच में के बाद मंधाना के सब्र का बांध टूट गया. उन्होंने एक इंटरव्यू में कह दिया कि अब भारत को और बड़े टूर्नामेंट जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

गुवाहाटी में क्या हुआ?

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप तो जरूर जीता, लेकिन दो टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन शर्मनाक रहा. इससे छोटे फॉर्मेट में उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे. दूसरी ओर, मंधाना ने महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए दो खिताब जीतकर चयनकर्ताओं पर दबाव और ज्यादा बढ़ा दिया था. गुवाहाटी में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में हरमनप्रीत को स्पष्ट कर दिया गया कि नेतृत्व में बदलाव अब अनिवार्य है. इसके बाद हरमनप्रीत ने खुद ही कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर, श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान

हरमनप्रीत और स्मृति के रिश्तों में क्यों आई खटास?

कभी एक-दूसरे के बेहद करीब रहने वाली हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच कप्तानी एक संवेदनशील और कांटेदार मुद्दा बन गई थी. रिपोर्टों में यह बात सामने आई कि दोनों के बीच कुछ समय से बातचीत बंद थी और वे एक-दूसरे से नजरें भी नहीं मिला रही थीं, जिसके चलते ड्रेसिंग रूम में असहजता का माहौल बन गया था. गुवाहाटी में दोनों को साथ देखा गया था. वहीं पर हरमनप्रीत ने कप्तानी छोड़ी और मंधाना को कैप्टेंसी मिल गई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Indian Cricket Team