भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. वडोदरा को बीसीए स्टेडियम में रविवार (25 अक्टूबर) को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने इस मैच को 121 रनों से अपने नाम कर लिया. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला इसी मैदान पर 28 तारीख को खेला जाएगा. भारत ने इससे पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप किया था और अब उसकी वनडे में भी ऐसा ही करने पर है.
भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया ने पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट पर 328 रन बनाए. हरमनप्रीत ने 121 गेंद पर 126 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. दीप्ति शर्मा ने नाबाद 106 रन बनाए. भारत से मिले 329 रन के लक्ष्य के सामने जिम्बाब्वे की टीम 48.5 ओवरों में 207 रनों पर सिमट गई.
The bond & the celebration 🫶 #TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ https://t.co/mcby1ySdoX
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 25, 2026
मिताली से आगे निकलीं हरमनप्रीत
इससे पहले इसी महीने कप्तानी छोड़ने वाली हरमनप्रीत कौर ने टी20 के बाद वनडे में भी अपने शानदार फॉर्म को दिखाया. उन्होंने करीब 15 महीनों के बाद वनडे में शतक लगाया. हरमन ने अपनी पारी 15 चौके लगाए. उन्होंने अपने वनडे करियर का आठवां शतक लगाया. वह भारतीय खिलाड़ियों में इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गईं. उन्होंने पूर्व कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया. मिताली ने सात शतक लगाए थे. हरमन से आगे मौजूदा कप्तान मंधाना है. उन्होंने 14 शतक लगाए हैं.
SERIES SEALED 💙 #TeamIndia register a comprehensive 121-run victory in Vadodara to take go 2-0 up in the ODI series 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/ECnfLgdfi7 #INDvZIM | @mflone_ https://t.co/iExlL9war7
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 25, 2026
हरमन और दीप्ति की रिकॉर्ड साझेदारी
हरमन ने 22 जुलाई 2025 को अपना पिछला वनडे शतक लगाया था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली थी. उन्होने दीप्ति शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी की. यह पांचवें या उससे निचले क्रम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. दोनों स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर द्वारा की गई 122 रनों की साझेदारी को तोड़ दिया. पूजा और स्नेह ने 2022 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी.
प्रतिका रावल की फिफ्टी
पहले वनडे में शतक लगाने वाली प्रतिका ने दूसरे मुकाबले में भी कमाल कर दिखाया. उन्होंने 6 चौकों की मदद से 61 रन बनाए. प्रतिका ने हरमन के साथ तीसरे विकेट के लिए 118 गेंदों में 124 रनों की साझेदारी की. कप्तान मंधाना इस मैच में खाता नहीं खोल पाईं. शेफाली ने 8 गेंद पर 8 रन बनाए. ऋचा घोष ने 7 रन बनाए. भारत के लिए इस मैच में गेंद से वैष्णवी शर्मा ने कमाल कर दिखाया. उन्होंने 10 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट लिए. दीप्ति शर्मा को 3 सफलता मिली.