SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अश्विन के पोस्ट पर बवाल: जर्सी नंबर 33 और एक वीडियो, मुंबई इंडियंस छोड़ CSK का हाथ थामेंगे हार्दिक पांड्या?

आईपीएल 2027 के अगले सीजन से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. उनका नाम चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जोड़ा जा रहा है. रविचंद्रन अश्विन के एक पोस्ट ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 27, 2026, 10:36 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 10:41 PM IST
Image Credit: हार्दिक पांड्या. IPL
Join

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के अगले आईपीएल सीजन को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं. कहा जा रहा है कि वह मुंबई इंडियंस की टीम से अलग हो सकते हैं. वह किसी और टीम में शामिल हो सकते हैं. उनका नाम राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों से जोड़ा गया. हालांकि, अब तक वह मुंबई के ही कप्तान हैं और किसी अन्य टीमों के साथ उनका करार नहीं हुआ है. इसी बीच, चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक वीडियो शेयर करके सबको हैरान कर दिया.

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में चेन्नई सुपरकिंग्स का मैस्कॉट 'लियो' प्लेकार्ड लेकर आया. इस प्लेकार्ड पर '33' नंबर लिखा हुआ था. हार्दिक भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के लिए 33 नंबर की जर्सी पहनते हैं. इसने फैंस का ध्यान खींचा है. इस वीडियो ने पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ उनके जुड़ने की अफवाहों को और ज्यादा मजबूत कर दिया है.

अश्विन के पोस्ट ने आग में घी डाला

चेन्नई सुपरकिंग्स ने अभी तक हार्दिक के ट्रेड को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है, लेकिन इस एक संकेत ने फैंस को चर्चा करने का एक मुद्दा दे दिया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सवाल पूछा कि क्या यह डील जारी है? अश्विन के इस पोस्ट ने ही लाखों क्रिकेट फैंस का ध्यान उस वीडियो तक खींचा.

 

 

हार्दिक के भविष्य पर क्यों उठ रहे सवाल?

हार्दिक की कप्तानी में आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम 14 मैचों में चार जीत के साथ नौवें स्थान पर रही थी. उनकी कप्तानी में तीन में से दो सीजन में मुंबई की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. इसके बाद से हार्दिक के भविष्य को लेकर लगातार चर्चा हो रही है.  कई टीमों से उनका नाम जुड़ा, लेकिन अब 15 नवंबर तक रिटेंशन का इंतजार सबको करना होगा.

ये भी पढ़ें: 38 गेंद, 113 रन: 11 छक्कों से अभिषेक शर्मा ने मचाया बवंडर, विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, अब निशाने पर रोहित शर्मा

चेन्नई ने इस मामले पर क्या बयान दिया?

चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि फ्रेंचाइजी ने कोई बातचीत नहीं की है. वह सीजन को लेकर पूरी समीक्षा करने के बाद कोई फैसला करेंगे. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने साफ कर दिया है कि उन्होंने अभी तक किसी भी खिलाड़ी के ट्रेड को लेकर कोई चर्चा नहीं की है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES