App

Explained: टेस्ट में वनडे और टी20 की तरह बैटिंग कर रहे पंत, फिर भी व्हाइट बॉल टीम से बाहर, क्या है ऋषभ की समस्या?

ऋषभ पंत ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 28 जुलाई 2024 को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकल में खेला था. वहीं, इस बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ 7 अगस्त 2024 को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था.

Explained: टेस्ट में वनडे और टी20 की तरह बैटिंग कर रहे पंत, फिर भी व्हाइट बॉल टीम से बाहर, क्या है ऋषभ की समस्या?
Image Credit: Rishabh Pant

टीम इंडिया के बाएं हाथ के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में वनडे और टी20 की स्टाइल में बैटिंग करते हैं, लेकिन इसके बावजूद वह भारत की व्हाइट बॉल टीम में जगह बनाने में नाकाम साबित हो रहे हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए बुधवार को टीम इंडिया का ऐलान किया है. माना जा रहा था कि ईशान किशन की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना जा सकता है, लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया.

सेलेक्शन कमिटी ने ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल पर भरोसा जताया और उन्हें बतौर बैकअप विकेटकीपर ODI सीरीज के लिए सेलेक्ट कर लिया. इसी के साथ ही ऋषभ पंत का भारत की वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी करने का सपना भी टूट गया. ऋषभ पंत को पिछले 2 साल से भारत की वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह नहीं मिल रही है. ऋषभ पंत ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 28 जुलाई 2024 को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकल में खेला था. वहीं, इस बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ 7 अगस्त 2024 को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था. आइए एक नजर डालते हैं, उन कारणों के बारे में कि आखिर क्यों ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट की कामयाबी को वनडे और टी20 फॉर्मेट में क्यों नहीं दोहरा पा रहे हैं.

वनडे और टी20 टीम से बाहर क्यों हैं ऋषभ पंत?

ऋषभ पंत बेहद विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. क्रिकेट के जानकार अक्सर उनकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के साथ करते हैं. ऋषभ पंत ने साल 2017 में भारत के लिए सबसे पहले टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. इसके बाद अगले ही साल 2018 में उन्हें टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भी करियर का आगाज करने का मौका मिला. ऋषभ पंत इसके बाद धीरे-धीरे महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाने लगे, जो तीनों ही फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर चुके थे. ऋषभ पंत हालांकि क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट्स (टेस्ट, वनडे और T20I) में एक जैसा कंसिस्टेंट परफॉर्मन्स बनाए रखने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे. 

टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत का ग्राफ जितनी तेजी से चढ़ रहा था, उतनी ही तेजी से वनडे और T20I फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन गिरने लगा था. इसी बीच व्हाइट बॉल क्रिकेट में ऋषभ पंत को चुनौती देने के लिए कई दावेदार खड़े हो गए, जिनमें केएल राहुल, ईशान किशन, संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल जैसे विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं. ऋषभ पंत को साल 2024 में खराब प्रदर्शन की वजह से भारत की वनडे और T20I टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी. ODI में केएल राहुल भारत के नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में संजू सैमसन ने विकेटकीपर बल्लेबाज की कमान संभाल ली. पिछले 2 साल में ईशान किशन और ध्रुव जुरेल ने भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत की वनडे और T20I टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर एंट्री कर ली है. इससे ऋषभ पंत के लिए अब भारत की वनडे और T20I टीम में वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया है. 

ऋषभ पंत को वनडे और टी20 फॉर्मेट में क्या सुधार करने की जरूरत?

ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में बेफिक्र होकर अपना नेचुरल और आक्रामक खेल खेलते रहे हैं, लेकिन वह अपने इसी प्रदर्शन को वनडे और T20I फॉर्मेट में कन्वर्ट नहीं कर पा रहे हैं. ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में जो कंसिस्टेंसी दिखाई है, उस तरीके से वह वनडे और T20I फॉर्मेट में बल्लेबाजी करने में नाकाम साबित हुए हैं. हालांकि विकेट के पीछे तीनों ही फॉर्मेट्स में ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग का कोई सानी नहीं है. ऋषभ पंत को अगर भारत की वनडे और T20I टीम में वापसी करनी है, तो उन्हें कंसिस्टेंसी के साथ लगभग हर मैच में विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा. ऋषभ पंत को वनडे और T20I टीम में वापसी करने के लिए अपने प्रदर्शन के दम पर केएल राहुल, ईशान किशन, संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल को भी पीछे छोड़ना होगा.

क्या पंत की वनडे और टी20 टीम में मौजूदगी फायदेमंद?

ऋषभ पंत अगर अपनी सभी कमियों को दूर करके वनडे और T20I टीम में वापसी करते हैं, तो वह टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. ऋषभ पंत स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं और लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं. ऋषभ पंत की मौजूदगी से भारत को वनडे और T20I फॉर्मेट में बढ़िया संतुलन और मजबूती मिल सकती है. ऋषभ पंत अपनी बैटिंग से वनडे और T20I फॉर्मेट में भारत के मिडिल ऑर्डर को और भी ज्यादा आक्रामक बना सकते है. 

ऋषभ पंत कैसे वनडे और टी20 के चतुर विकेटकीपर?

भले ही एक बल्लेबाज के लिहाज से ऋषभ पंत भारत की वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं, लेकिन एक विकेटकीपर के तौर पर उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. ऋषभ पंत ने भारत के लिए 31 वनडे इंटरनेशनल मैचों की 23 पारियों में 24 शिकार किए हैं, जिसमें 23 कैच और एक स्टंपिंग भी शामिल है. ऋषभ पंत ने इसके अलावा भारत के लिए 76 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 62 पारियों में 49 शिकार किए हैं, जिसमें 38 कैच और 11 स्टंपिंग शामिल है.

ऋषभ पंत के व्हाइट बॉल और टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड्स

ऋषभ पंत का टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड बहुत कमाल का है. भारत के लिए ऋषभ पंत ने 52 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में 43.82 की औसत के साथ 3725 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत ने इस दौरान 8 शतक और 21 अर्धशतक जमाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत का हाईएस्ट स्कोर 159 रन है. ऋषभ पंत ने 31 वनडे मैचों की 27 पारियों में 33.50 की औसत के साथ 871 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत ने वनडे में 1 शतक और 5 अर्धशतक ठोके हैं. ऋषभ पंत ने वनडे में सबसे बड़ा स्कोर 125 रन का बनाया है. टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट की बात करें तो ऋषभ पंत ने 76 T20I मैचों की 66 पारियों में 23.25 की औसत के साथ 1209 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत ने टी20 इंटरनेशनल में 3 अर्धशतक जड़े हैं. इस फॉर्मेट में ऋषभ पंत की सर्वश्रेष्ठ पारी 65 रन की रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More