भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /मिशन वर्ल्ड कप 2027: विराट कोहली नहीं... रोहित शर्मा के ODI फ्यूचर पर हमेशा होती है बात, आखिर कहां चूक रहे हिटमैन?

मिशन वर्ल्ड कप 2027: विराट कोहली नहीं... रोहित शर्मा के ODI फ्यूचर पर हमेशा होती है बात, आखिर कहां चूक रहे हिटमैन?

रोहित शर्मा के वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भविष्य को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. रोहित शर्मा ने अतीत में टीम इंडिया को कई यादगार मैच जिताए हैं. इसके बावजूद रोहित शर्मा की उम्र और फिटनेस को लेकर हमेशा सवाल उठाए जाते रहे हैं.

Reported ByTarun VermaEdited ByTarun Verma
Published: Sep 03, 2026, 11:54 AM IST|Updated: Sep 03, 2026, 12:04 PM IST
joinshare
मिशन वर्ल्ड कप 2027: विराट कोहली नहीं... रोहित शर्मा के ODI फ्यूचर पर हमेशा होती है बात, आखिर कहां चूक रहे हिटमैन?
Image Credit: Virat Kohli and Rohit Sharma

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है. रोहित शर्मा का ODI भविष्य भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लिए चर्चा का एक अहम मुद्दा बना हुआ है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज एक अहम रिव्यू मीटिंग करने जा रहा है. इसमें भारत के दो कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर, हेड कोच गौतम गंभीर, सेलेक्टर चेयरमैन अजीत अगरकर और बोर्ड सेक्रेटरी देबाजीत सैकिया शामिल होंगे. मीटिंग में कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी.

मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर में होने वाली इस मीटिंग में रोहित शर्मा के ODI भविष्य पर चर्चा की जाएगी. रोहित शर्मा क्या अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम के साथ जाएंगे इसको लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है. रोहित शर्मा और विराट कोहली का ODI करियर कुछ हद तक एक जैसा रहा है, लेकिन पिछले 1-2 सालों से हर सीरीज के बाद विराट कोहली के मुकाबले रोहित शर्मा के ODI भविष्य को लेकर ज्यादा चर्चा होती रही है. आइए एक नजर डालतें हैं कि आखिर क्यों विराट कोहली से ज्यादा रोहित शर्मा के करियर को लेकर ज्यादा बातचीत होती है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा का कैसा है ODI रिकॉर्ड?

मौजूदा समय में भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के महान ODI बल्लेबाजों की बात की जाए तो विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम टॉप-5 में आता है. रोहित शर्मा ने भारत के लिए 288 वनडे मैचों की 280 पारियों में 48.95 की औसत से 11895 रन बनाए हैं. इस दौरान 'हिटमैन' के बल्ले से 34 शतक और 62 अर्धशतक निकले हैं. रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ODI में 3 दोहरे शतक ठोके हैं. ODI में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है. रोहित शर्मा ने ODI में 264 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. वहीं, विराट कोहली ने भारत के लिए 314 ODI मैचों की 302 पारियों में 14941 रन बनाए हैं. विराट कोहली का ODI में औसत 58.59 का है. ODI में सबसे ज्यादा 54 शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है. विराट कोहली का ODI में हाईएस्ट स्कोर 183 रन रहा है.

पिछले 1-2 सालों से हर ODI सीरीज के बाद रोहित को लेकर क्यों होती है चर्चा? 

पिछले 1-2 सालों से हर ODI सीरीज के बाद रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसलिए होती है, क्योंकि यशस्वी जायसवाल ओपनर के तौर पर इस फॉर्मेट में भी अपनी कड़ी दावेदारी पेश कर रहे हैं. यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए अभी तक 6 वनडे मैचों की 6 पारियों में 71.25 की औसत से 285 रन बनाए हैं. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 2 शतक ठोके हैं. यशस्वी जायसवाल का ODI में हाईएस्ट स्कोर नाबाद 116 रन रहा है. रोहित शर्मा के लिए उनकी बढ़ती उम्र भी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है. 'हिटमैन' की उम्र अब 39 साल 126 दिन हो गई है. ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 अगले साल 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा. रोहित शर्मा तब तक 40 साल का आंकड़ा पार कर जाएंगे. वहीं, विराट कोहली की बात करें तो वह रोहित शर्मा से लगभग 3 साल छोटे हैं. किंग कोहली फिटनेस के मामले में भी 'हिटमैन' से काफी आगे हैं.

कंसिस्टेंसी के मामले में रोहित शर्मा छूट रहे पीछे

विराट कोहली के काम उनकी कंसिस्टेंसी आती है, यही पर रोहित शर्मा पीछे छूट रहे हैं. विराट कोहली ने अपनी आखिरी 16 ODI पारियों में 956 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 4 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं. पिछली 16 ODI पारियों में विराट कोहली का हाईएस्ट ODI स्कोर 135 रन रहा है. विराट कोहली ने यह पारी 30 नवंबर 2025 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेली थी. वहीं, रोहित शर्मा ने अपनी आखिरी 16 ODI पारियों में 803 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने इस दौरान 2 शतक और 5 अर्धशतक ठोके हैं. पिछली 16 ODI पारियों में रोहित शर्मा का हाईएस्ट ODI स्कोर 138 रन रहा है. रोहित शर्मा ने यह पारी 19 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेली थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित और विराट के करियर में क्या-क्या हुआ?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इसके बाद टेस्ट और वनडे खेलना जारी रखा. खराब फॉर्म के कारण रोहित शर्मा और विराट कोहली को मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेना पड़ गया. T20I और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए खुद को इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रखना चुनौतीपूर्ण हो गया, क्योंकि ODI मैच बहुत कम खेले जा रहे हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इसके बाद खुद को सेलेक्शन की दौड़ में बनाए रखने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेलना शुरू कर दिया.

रोहित और विराट ODI करियर में कब ऊंचाई पर पहुंचे और कब खराब दौर आया?

रोहित शर्मा साल 2019 में अपने ODI करियर की ऊंचाई पर पहुंचे थे. रोहित शर्मा ने साल 2019 में भारत के लिए 28 वनडे मैचों की 27 पारियों में 57.30 की औसत से 1490 रन बनाए थे. इस दौरान रोहित शर्मा ने 7 शतक और 6 अर्धशतक ठोके थे. रोहित शर्मा का हाईएस्ट स्कोर इस दौरान 159 रन रहा है. रोहित शर्मा ने साल 2021 में सिर्फ 3 पारियां खेलीं और 90 रन बनाए. विराट कोहली साल 2017 में अपने ODI करियर की बेस्ट फॉर्म में रहे थे. विराट कोहली ने साल 2017 में 26 वनडे मैचों की 26 पारियों में 76.84 की औसत से 1460 रन बनाए थे. विराट कोहली ने इस दौरान 6 शतक और 7 अर्धशतक ठोके थे. विराट कोहली का हाईएस्ट स्कोर इस दौरान 131 रन रहा था. विराट कोहली के वनडे करियर में सबसे खराब दौर साल 2022 में आया, जब उन्होंने 11 वनडे पारियों में 27.50 की औसत से सिर्फ 302 रन बनाए थे. साल 2022 में विराट कोहली ने सिर्फ 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
rohit sharma