SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Explained: हर तरफ सिर्फ छक्के... एशिया कप में भारत का तूफानी रिकॉर्ड, जानिए कैसे ‘सिक्स हिटिंग मशीन’ बनी भारतीय महिला टीम?

भारतीय टीम ने 2026 महिला एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा 25 छक्के जड़े हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका का नाम आता है. श्रीलंका ने मौजूदा एशिया कप में कुल मिलाकर अभी तक 5 छक्के लगाए हैं.

Written By Tarun Verma
Published: Sep 11, 2026, 03:07 PM IST | Updated: Sep 11, 2026, 06:19 PM IST
Image Credit: Indian Womens Cricket Team
Join

2026 महिला एशिया कप टी20 में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिल रहा है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने लगातार चार मैच जीतकर मौजूदा महिला एशिया कप टी20 के फाइनल में जगह बनाई है. दुबई में जारी इस बड़े एशियन टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने छक्कों की बरसात कर जबरदस्त तबाही भी मचाई है. हरमनप्रीत कौर की सेना ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 25 छक्के उड़ाए हैं. एशिया कप 2026 टूर्नामेंट में छक्के जड़ने के मामले में टीम इंडिया का दबदबा इतना है कि दूसरे नंबर पर मौजूद श्रीलंका की टीम ने उससे 20 छक्के कम लगाए हैं. श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट में अभी तक 5 छक्के लगाए हैं.

भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने अभी तक 2026 महिला एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा 9 छक्के ठोके हैं. 2026 महिला एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा विकेट, सबसे ज्यादा छक्के, सबसे ज्यादा चौके, सबसे ज्यादा शतक और अर्धशतक लगाने के मामले में भारतीय क्रिकेटर्स ने झंडा गाड़ रखा है. 2026 महिला एशिया कप टी20 में टीम इंडिया जिस तरह सबसे ज्यादा 25 छक्के लगाकर टेबल टॉपर बनी हुई है, उसके पीछे बहुत कड़ी मेहनत छिपी है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम कैसे सिक्स हिटिंग मशीन के रूप में बदल रही है, आइए एक नजर डालते हैं.

एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम कौन?

2026 महिला एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम की अगर बात करें तो हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस लिस्ट में टॉप पर काबिज है. भारतीय टीम ने 2026 महिला एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा 25 छक्के जड़े हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका का नाम आता है. श्रीलंका ने मौजूदा एशिया कप में कुल मिलाकर अभी तक 5 छक्के लगाए हैं. पहले नंबर पर काबिज भारत और श्रीलंका के बीच कुल 20 छक्कों का अंतर है. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम का लेवल अब बाकी टीमों के मुकाबले कितना ऊपर पहुंच चुका है. भारत और श्रीलंका के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बांग्लादेश का नाम आता है. 2026 महिला एशिया कप टी20 में बांग्लादेश की टीम ने अभी तक कुल 4 छक्के लगाए हैं. चौथे नंबर पर काबिज पाकिस्तान ने अभी तक 3 छक्के और थाईलैंड ने 2 छक्के लगाए हैं. थाईलैंड इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है.

एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमें

1. भारत - 25 छक्के

2. श्रीलंका - 5 छक्के

3. बांग्लादेश - 4 छक्के

4. पाकिस्तान - 3 छक्के

5. थाईलैंड - 2 छक्के

एशिया कप 2026 में किसने भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए?

2026 महिला एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली क्रिकेटर की बात करें तो भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा का नाम टॉप पर आता है. शेफाली वर्मा ने इस मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक 4 पारियों में सबसे ज्यादा 9 छक्के जमाए हैं. 2026 महिला एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाली टॉप-10 क्रिकेटरों की लिस्ट में भारत की पांच खिलाड़ी शामिल हैं. टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं. स्मृति मंधाना ने 7 छक्के जमाए हैं. तीसरे नंबर पर टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम आता है. हरमनप्रीत कौर ने 3 छक्के ठोके हैं. इस लिस्ट में सातवें नंबर पर काबिज प्रतीका रावल ने 2 छक्के और नौवें नंबर पर काबिज ऋचा घोष ने भी 2 छक्के लगाए हैं.

एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज

1. शेफाली वर्मा (भारत) - 9 छक्के

2. स्मृति मंधाना (भारत) - 7 छक्के

3. हरमनप्रीत कौर (भारत) - 3 छक्के

4. शोर्ना अख्तर (बांग्लादेश) - 3 छक्के

5. नारुएमोल चाईवाई (थाईलैंड) - 2 छक्के

महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली खिलाड़ी कौन?

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की दिग्गज ऑलराउंडर सोफी डिवाइन के नाम पर दर्ज है. सोफी डिवाइन ने न्यूजीलैंड के लिए 158 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 134 छक्के ठोके हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की दिग्गज क्रिकेटर डिएंड्रा डॉटिन का नाम आता है. डिएंड्रा डॉटिन ने 154 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 131 छक्के जमाए हैं. तीसरे नंबर पर 109 छक्कों के साथ श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू का नाम आता है. इस एलीट लिस्ट में चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर भारत की स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा काबिज हैं.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

1. सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) - 134 छक्के 

2. डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) - 131 छक्के 

3. चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका) - 109 छक्के 

4. स्मृति मंधाना (भारत) - 95 छक्के 

5. हरमनप्रीत कौर (भारत) - 92 छक्के 

6. शेफाली वर्मा (भारत) - 91 छक्के 

भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I छक्के लगाने वाली प्लेयर कौन?

भारत के लिए महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना के नाम पर दर्ज है. स्मृति मंधाना ने भारत के लिए 175 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 95 छक्के उड़ाए हैं. स्मृति मंधाना के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का नंबर आता है. हरमनप्रीत कौर ने 206 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक कुल 92 छक्के लगाए हैं. टीम इंडिया की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती हैं. शेफाली वर्मा ने 115 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक कुल 91 छक्के लगाए हैं. भारत की 22 साल की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 92 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक कुल 48 छक्के लगाए हैं. ऋचा घोष इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आती हैं. भारत की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमाह रोड्रिग्ज इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आती हैं. जेमिमाह रोड्रिग्ज ने 131 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक कुल 28 छक्के लगाए हैं.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली भारतीय

1. स्मृति मंधाना - 95 छक्के

2. हरमनप्रीत कौर - 92 छक्के

3. शेफाली वर्मा - 91 छक्के

4. ऋचा घोष - 48 छक्के

5. जेमिमाह रोड्रिग्ज - 28 छक्के

क्या WPL के एक्सपोजर से ‘सिक्स हिटिंग मशीन’ बनी भारतीय महिला क्रिकेटर्स?

भारतीय महिला क्रिकेटर्स को 'सिक्स हिटिंग मशीन' बनाने में टी20 लीग्स के एक्सपोजर का अहम रोल रहा है. साल 2023 में विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत हुई. भारतीय महिला क्रिकेटर्स को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में खेलने का बहुत फायदा मिला. विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के जरिए भारतीय महिला क्रिकेटर्स को अपने खेल को निखारने और अपनी बैटिंग को अगले लेवल पर ले जाने में मदद मिली है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाजों ने इस दौरान अपने सिक्स हिटिंग टैलेंट को डेवलेप किया है. विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के अलावा भारत की कुछ महिला क्रिकेटर्स विदेशी टी20 क्रिकेट लीग्स में भी खेलती हैं. स्मृति मंधाना, जेमिमाह रोड्रिग्ज और दीप्ति शर्मा इंग्लैंड के 'द विमेंस हंड्रेड' कॉम्पिटीशन में खेलती हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में स्मृति मंधाना, जेमिमाह रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर खेलती हैं. वहीं, शिखा पांडे, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर और किरण नवगिरे ने महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES