SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रेप के दो आरोपों से मचा हड़कंप, 24 साल के क्रिकेटर की बढ़ीं मुश्किलें, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने कॉन्ट्रैक्ट किया खत्म

इंग्लैंड के क्रिकेटर रॉबिन दास का एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ कॉन्ट्रैक्ट 2026 सीजन खत्म होने से पहले समाप्त हो गया. क्रिकेटर पर रेप के दो आरोप हैं और जनवरी 2028 में ट्रायल निर्धारित है. फिलहाल उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत मिली हुई है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 10, 2026, 01:42 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 11:18 PM IST
Image Credit: Robin Das
Join

इंग्लैंड के क्रिकेटर रॉबिन दास को कानूनी मामले के बीच बड़ा झटका लगा है. एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने पुष्टि की है कि रॉबिन दास अब टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं.24 साल के इस बल्लेबाज पर रेप के दो आरोप हैं और शुक्रवार को वह इस मामले में अदालत में पेश हुए थे. रॉबिन दास के केस की सुनवाई अब और भी आगे बढ़ रही है. रॉबिन दास का पांच दिन का ट्रायल जनवरी 2028 में तय किया गया है.

बांग्लादेशी मूल के पूर्व एसेक्स क्रिकेटर रॉबिन दास शुक्रवार को रेप के दो आरोपों के सिलसिले में इनर लंदन क्राउन कोर्ट में पेश हुए. उनका ट्रायल जनवरी 2028 में होना तय हुआ है. यह मामला मार्च 2024 में साउथ लंदन के ब्रिक्सटन में यौन उत्पीड़न से जुड़ा है. इन अपराधों के बाद अब कानूनी कार्यवाही लगभग चार साल तक चलेगी. जज फ्रेया न्यूबरी ने जनवरी 2028 में पांच दिन के ट्रायल का समय तय किया. उन्होंने इतनी लंबी देरी की वजह कोर्ट सिस्टम पर बढ़ते दबाव को बताया.

ये भी पढ़ें- Analysis: एक T20I मैच में बने 501 रन, बल्लेबाजों ने उड़ाए 46 चौके और 33 छक्के, गेंदबाजों के लिए कब्रगाह बना रांची का मैदान

रेप के दो आरोपों से मचा हड़कंप

जज फ्रेया न्यूबरी ने कहा, 'मुझे डर है कि इस समय हम सभी बहुत ज्यादा दबाव में हैं.' ईस्ट लंदन के लेटनस्टोन में रहने वाले दास नेवी सूट, सफेद शर्ट और डार्क टाई पहनकर कोर्ट में पेश हुए. सुनवाई के बाद उन्हें शर्तों के साथ जमानत पर रिहा कर दिया गया. क्रिकेटर को मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अगस्त 2025 में गिरफ्तार किया था और जुलाई में उन पर रेप का आरोप लगाया गया था. उन पर मार्च 2024 में ब्रिक्सटन में ये अपराध करने का आरोप है. इस मामले का असर दास के प्रोफेशनल क्रिकेट करियर पर भी पड़ा है. आरोप लगने के बाद एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने उन्हें सस्पेंड कर दिया और सीजन के आखिर में उनका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू न करने का फैसला किया.

24 साल के क्रिकेटर की बढ़ीं मुश्किलें

एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने बयान जारी कर कहा, 'एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब को रॉबिन दास से जुड़ी आज की अदालती कार्यवाही के बारे में जानकारी है. क्लब इस मामले की गंभीरता को समझता है और मामले की परिस्थितियों पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगा.' क्लब ने यह भी साफ किया कि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करना चल रही कानूनी कार्यवाही से अलग फैसला था. क्लब ने कहा, 'सस्पेंशन और उसके कारण खेलने की जिम्मेदारियां पूरी न कर पाने की वजह से 2026 सीजन खत्म होने से पहले ही एसेक्स के साथ दास का प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. यह फैसला चल रही कानूनी कार्यवाही से अलग था.'

ये भी पढ़ें- पहले वनडे में चेज हुए 406 रन... अब T20I में 250 रन का टारगेट बना बौना, गंभीर का फूटा गुस्सा, कहा- 'अब गेंदबाजों का करियर दांव पर'

एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने कॉन्ट्रैक्ट किया खत्म

एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब में सुरक्षा और अनुशासन से जुड़ी मजबूत प्रक्रियाएं हैं और वे यह पक्का करने के लिए नियमित रूप से इनकी समीक्षा करते हैं कि ये सही बनी रहें. एसेक्स क्लब ने कहा, 'क्लब में सबसे ऊंचे स्टैंडर्ड बनाए रखने की अपनी लगातार प्रतिबद्धता के तहत हम ECB, PCA और क्रिकेट रेगुलेटर के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे.' रॉबिन दास बांग्लादेशी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर हैं, जिनके पिता पूर्वोत्तर बांग्लादेश के सुनामगंज जिले से हैं.

कानूनी मामला अभी चल रहा

इंग्लैंड में जन्मे और पले-बढ़े रॉबिन दास ने इंग्लिश घरेलू सर्किट में अपना क्रिकेट करियर बनाया और एक बल्लेबाज के तौर पर एसेक्स का प्रतिनिधित्व किया. रॉबिन दास ने 2026 सीजन के दौरान एसेक्स के लिए सिर्फ एक बार फर्स्ट-टीम मैच खेला. उन्होंने 21 जुलाई को मेट्रो बैंक वनडे कप में मिडलसेक्स के खिलाफ 29 रन बनाए. इस बल्लेबाज का कानूनी मामला अभी चल रहा है और उन्हें ट्रायल से पहले सशर्त जमानत मिल गई है. आरोपों पर अभी अदालत का फैसला आना बाकी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES