SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या रोहित शर्मा का 'डिप्टी' बनने से जसप्रीत बुमराह ने किया इनकार? वाइस-कैप्टेंसी ऑफर को किया रिजेक्ट!

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तान बना दिया. फ्रेंचाइजी ने टीम के उपकप्तान के नाम का एलान नहीं किया. इसके लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह दावेदारों में थे.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 27, 2026, 23:02 IST | Updated: Nov 27, 2026, 23:05 IST
Image Credit: रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह. IPL
Join

मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार (27 नवंबर) को आईपीएल 2027 के लिए एक बड़ा एलान किया. उसने 39 साल के रोहित शर्मा को फिर से अपनी टीम का कप्तान बना दिया. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स से ट्रेड करने के बाद मुंबई को नए कप्तान की जरूरत थी. हार्दिक के बदले टीम में अर्शदीप सिंह आए हैं. अर्शदीप अब मुंबई इंडियंस में टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ जोड़ी बनाएंगे और दोनों रोहित की कप्तानी में खेलेंगे. बुमराह को लेकर एक बड़ी खबर आई है कि उन्होंने उपकप्तान बनने से इनकार कर दिया.

रोहित शर्मा ने 2013 से 2020 के बीच मुंबई को पांच आईपीएल खिताब दिलाया था. अब वह तीन साल के लंबे अंतराल के बाद फिर से कमान संभाल रहे हैं. इन तीन सालों में टीम सिर्फ एक बार ही प्लेऑफ तक पहुंच पाई. आईपीएल 2026 में तो टीम नौवें स्थान पर थी. इसके बाद प्रबंधन ने कप्तान हार्दिक से लेकर कोच महेला जयवर्धने तक को हटा दिया.

बुमराह ने उपकप्तानी को ठुकराया

रोहित को कप्तान बनाने के बाद फ्रेंचाइजी के पास सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाने का विकल्प मौजूद था. बुमराह के सामने इसका प्रस्ताव भी रखा गया था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने बुमराह को उपकप्तान बनने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. फ्रेंचाइजी ने इससे पहले रोहित को कप्तान बनाने का फैसला कर लिया था.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, 5:45 पर ही हिटमैन को मिली कमान, आखिर इसी वक्त क्यों हुआ एलान?

सूर्या के नाम पर विचार नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, 32 साल के तेज गेंदबाज ने इस ऑफर को विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया. यह पूरा घटनाक्रम रोहित को कप्तान घोषित करने के दिन का ही है. सूर्यकुमार यादव के नाम पर कोई विचार नहीं हुआ और तिलक वर्मा को फ्रेंचाइजी अभी बतौर खिलाड़ी और ज्यादा बेहतर करना चाहती है. तिलक को भविष्य का कप्तान देखा जा रहा है, लेकिन टीम उन्हें लेकर फैसला करने में कोई हड़बड़ी नहीं दिखा रही है.

ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस का न्यू लुक: कप्तान से कोच तक सब बदले, पुराने दिग्गजों पर 'प्राइड' वापस लाने का जिम्मा

मुंबई में बुमराह का रिकॉर्ड

बुमराह 19 साल की उम्र में 2013 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे. उस समय से ही वह टीम के अहम स्तंभ हैं. उन्हें 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने पहली पसंद के रूप में रिटेन किया था. मुंबई ने बुमराह को 18 करोड़ रुपये में अपने पास रखा था. उन्होंने 158 मैचों में 187 विकेट हासिल किए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES