SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Video: 199 रन पर आउट दिए जाने पर बवाल... 1 रन से दोहरा शतक चूक गए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर हुए नाराज

देवदत्त पडिक्कल न्यूजीलैंड-A के खिलाफ 199 रन बनाकर आउट हो गए. देवदत्त पडिक्कल ने दोहरे शतक से सिर्फ एक रन दूर रहते हुए कैच आउट होने वाले फैसले पर नाराजगी जताई.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 26, 2026, 12:56 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 01:51 PM IST
Image Credit: Devdutt Padikkal
Join

न्यूजीलैंड-A के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल दोहरा शतक बनाने से महज एक रन चूक गए, क्योंकि मैदानी अंपायर ने 199 रन के स्कोर पर उन्हें कैच आउट करार दे दिया. मैदानी अंपायर के इस फैसले से देवदत्त पडिक्कल काफी नाराज नजर आए. उन्होंने मैदान छोड़ने से पहले इशारों में मैदानी अंपायर के सामने अपनी नाराजगी भी जाहिर की.

न्यूजीलैंड के लिंकन में जारी भारत-A और न्यूजीलैंड-A के बीच पहले अनऑफिशियल टेस्ट के तीसरे दिन यह घटना हुई. देवदत्त पडिक्कल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और दोहरा शतक पूरा करने से सिर्फ एक रन दूर थे. तभी गेंदबाज जैक गिब्सन की गेंद पर उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट करार दिया गया. फैसले के बाद गेंदबाज और उनकी टीम जश्न मनाने लगे, लेकिन देवदत्त पडिक्कल कुछ देर तक क्रीज पर खड़े रहकर अंपायर को देखते रहे.

199 रन पर आउट दिए जाने पर बवाल

देवदत्त पडिक्कल को लगा कि गेंद और बल्ले के बीच काफी गैप था. ड्रेसिंग रूम की ओर लौटते समय उन्होंने अंपायर की तरफ इशारा करते हुए भी यही बात बताने की कोशिश की. हालांकि, मैदानी अंपायर ने अपना फैसला नहीं बदला और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. इस तरह देवदत्त पडिक्कल की शानदार पारी दोहरे शतक से ठीक एक रन पहले ही समाप्त हो गई. सोशल मीडिया पर फैंस भी मैदानी अंपायर के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं और देवदत्त पडिक्कल को शाबाशी दे रहे हैं.

1 रन से दोहरा शतक चूक गए देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल 248 गेंदों पर 199 रन बनाकर आउट हो गए. देवदत्त पडिक्कल ने अपनी पारी में 24 चौके और 3 छक्के उड़ाए. देवदत्त पडिक्कल पिछले कुछ समय से अलग-अलग फॉर्मेट्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इस साल श्रीलंका दौरे पर उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था. साई सुदर्शन के चोटिल होने के कारण टीम से बाहर होने के बाद देवदत्त पडिक्कल ने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया.

देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 167 रन की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा, दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन बनाए और भारत की जीत में बड़ा योगदान दिया. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल का बल्ला जमकर चला था. देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में 193 गेंद पर 117 रन बनाए. उनकी इस पारी की मदद से भारत ने 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित की. मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES