SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खत्म हुआ 14 साल का करियर... कौन हैं बिली रूट? 34 साल की उम्र में लिया संन्यास, 61 शतक ठोकने वाले जो रूट से गहरा नाता

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट के छोटे भाई बिली रूट ने 34 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. नॉटिंघमशायर और ग्लमॉर्गन के लिए खेलने वाले बिली रूट ने अपने 14 साल के करियर में चार ट्रॉफी जीती हैं.

Written By Tarun Verma
Published: Sep 24, 2026, 08:36 AM IST | Updated: Sep 24, 2026, 09:16 AM IST
Image Credit: Billy Root and Joe Root
Join

इंग्लैंड के स्टार टेस्ट कप्तान जो रूट के छोटे भाई बिली रूट ने महज 34 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. 14 साल तक क्रिकेट के मैदान पर सक्रिय रहने के बाद बिली रूट ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की. बिली रूट के साथ इस सप्ताह ग्लमॉर्गन के तीन बल्लेबाजों का क्रिकेट करियर खत्म होने जा रहा है. बिली रूट के अलावा क्रिस कुक और कॉलिन इनग्राम भी प्रोफेशनल क्रिकेट से विदाई ले रहे हैं. अपने आखिरी सीजन में बिली रूट ने केवल दो काउंटी चैंपियनशिप के मैच खेले. इस दौरान वह ग्लमॉर्गन की दूसरी टीम की कप्तानी भी करते नजर आए.

अपने संन्यास के ऐलान में बिली रूट ने कहा कि उन्हें दो शानदार क्लबों का प्रतिनिधित्व करने और चार ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला. उन्होंने अपने 14 साल के सफर को याद करते हुए कहा कि बचपन से जिस खेल से प्यार किया, उसी में अपना करियर बनाने का मौका मिलना, जो उनके लिए बेहद खास रहा. अपने क्रिकेट करियर में उतार-चढ़ाव का जिक्र करते हुए बिली रूट ने कहा कि वह इस सफर में कुछ भी बदलना नहीं चाहेंगे. बिली रूट ने अपने परिवार और सभी दोस्तों का आभार जताया.

बिली रूट ने नॉटिंघमशायर के साथ करियर की शुरुआत की

बिली रूट ने लीड्स बेकेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद नॉटिंघमशायर के साथ अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की. वह 2017 में नॉटिंघमशायर की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में दो खिताब अपने नाम किए थे. इसके बाद 2019 में बिली रूट ने ग्लमॉर्गन का रुख किया. यहां उन्होंने टीम की सफलता में अहम योगदान दिया और क्लब के साथ दो वनडे कप खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे.

कौन हैं बिली रूट?

बिली रूट दरअसल इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट के सगे छोटे भाई हैं. बिली रूट और उनके बड़े भाई जो रूट ने बचपन में शेफील्ड कॉलेजिएट CC में साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था. दोनों भाइयों का मैदान पर साथ दिखना क्रिकेट के सबसे खास पारिवारिक पलों में से एक रहा. 2013 में लॉर्ड्स में खेले गए एक टेस्ट मैच के दौरान दोनों भाई एक ही मैदान पर मौजूद थे. उस समय बिली रूट MCC यंग क्रिकेटर्स का हिस्सा थे और उन्हें इंग्लैंड के लिए 12वें खिलाड़ी के तौर पर नामित किया गया था.

ग्लमॉर्गन के साथ बिली रूट का सफर सात साल का रहा. इस दौरान उन्होंने टीम की व्हाइट-बॉल सफलता में बड़ा रोल निभाया. इसके अलावा पिछले सीजन में ग्लमॉर्गन को काउंटी चैंपियनशिप की डिवीजन-वन में प्रमोशन मिलने वाली टीम में भी बिली रूट शामिल थे. अपने आखिरी सीजन में भले ही उनका मैदान पर रोल कम रहा, लेकिन क्लब के लिए उनका योगदान काफी लंबा और महत्वपूर्ण रहा है. बिली रूट के बड़े भाई जो रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में 61 शतक ठोक चुके हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES