SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नहीं करना होगा न्यूजीलैंड का इंतजार: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी T20 मैच में भुवनेश्वर की एंट्री, अर्शदीप सिंह बाहर

India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी T20I मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है. उन्हें अर्शदीप सिंह की जगह चुना गया है, जो कंधे में चोट लगने की वजह से बाहर हो गए हैं.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 16, 2026, 02:19 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 03:14 PM IST
Image Credit: BCCI
Join

India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी T20I मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. चोट के चलते तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है. RCB के तमाम फैंस इस खबर से खुश होंगे, क्योंकि भुवी लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं और हो सकता है कि वो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही अपना कमबैक करें. इसी मैदान पर वो आईपीएल में अपनी टीम आरसीबी के लिए खेलते हैं.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज 2-2 की बराबरी पर खड़ी है और इस लिहाज से आखिरी मुकाबला बेहद अहम है. यही वजह है कि चयनकर्ताओं ने अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के बाद अनुभवी भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाया. उनका चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए भी किया गया है.

अर्शदीप बाहर भुवनेश्वर की एंट्री

शुक्रवार को बीसीसीआई ने अपडेट देते हुए बताया कि अर्शदीप सिंह के गेंदबाजी करने वाले कंधे पर चोट लगी है. पुरुष चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम में शामिल किया है.

बुधवार को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के चौथे T20I के दौरान अर्शदीप सिंह के गेंदबाजी करने वाले कंधे पर चोट लग गई थी, जिसके बाद भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया. आखिरी T20I में उनके खेलने को लेकर फैसला, मैच से पहले उनकी रिकवरी (ठीक होने की स्थिति) के आधार पर लिया जाएगा.

भुवनेश्वर ने 4 साल पहले खेला आखिरी इंटरनेशनल मैच

बता दें कि एक समय पर टीम इंडिया की गेंदबाजी के रीड की हड्डी कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2022 में खेला था. उसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया और उन्हें पिछले 4 सालों से नजरअंदाज किया जा रहा है. हालांकि, आईपीएल में लगातार दो साल अच्छे प्रदर्शन के बाद उनकी किस्मत चमकी है और भारत की टी20 टीम में उनकी वापसी हुई है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी T20 के लिए भारत का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन [विकेट कीपर], तिलक वर्मा (VC), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार

यह भी पढ़ें: 168 एथलीट और मेडल टैली में टॉप-5 का टारगेट, क्या 108 मेडल के रिकॉर्ड को तोड़ेगा भारत? 18 अक्टूबर से जापान में होगा एशियन पैरा गेम्स का आगाज




 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES