App

BCCI ने अचानक बदला WPL का वेन्यू, ब्रेबोर्न की जगह अब इस ऐतिहासिक मैदान पर खेले जाएंगे प्लेऑफ और फाइनल

महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है. उसने मुंबई में होने वाले मैचों को ब्रेर्बोर्न स्टेडियम की जगह वानखेड़े स्टेडियम में कराने का फैसला किया है. प्लेऑफ के सभी मैच भी वहीं होंगे.

BCCI ने अचानक बदला WPL का वेन्यू, ब्रेबोर्न की जगह अब इस ऐतिहासिक मैदान पर खेले जाएंगे प्लेऑफ और फाइनल
Image Credit: महिला प्रीमियर लीग-WPL

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए महिला प्रीमियर लीग के शेड्यूल में बदलाव किया है. उसने रविवार (15 नवंबर) को ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले मैचों को वानखेड़े स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया है. यहां प्लेऑफ के मैच भी होंगे. बोर्ड ने साफ किया है कि तारीख और समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है. क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) में अगले साल टूर्नामेंट के कोई मैच नहीं होंगे.

महिला प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल ने 15 सितंबर को अपनी बैठक में पांचवें संस्करण के लिए शेड्यूल को मंजूरी दी थी.  मुंबई में टूर्नामेंट के मैच नंबर 12 से 20 तक होंगे. इसमें एलिमिनेटर और फाइनल मैच शामिल हैं. मुंबई में मैच 26 जनवरी से 7 फरवरी तक होंगे. बता दें कि टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण की शुरुआत 14 जनवरी को वडोदरा में होगी. यहां के कोटांबी स्टेडियम में 24 जनवरी तक कुल 11 मैच होंगे. टूर्नामेंट सात फरवरी को मुंबई में खत्म होगा. दोनों जगहों पर सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे.

आईसीसी ने की थी बदला की मांग

सीसीआई को 14 फरवरी से शुरू होने वाली पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की भी मेजबानी करनी है. महिला प्रीमियर लीग के खत्म होने और चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने के बीच के समय की कमी के कारण पिचों को ठीक होने के लिए काफी समय नहीं मिलेगा. यह बदलाव आईसीसी के मांग के बाद किया गया है. क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था ने मैचों को शिफ्ट करने की बात कही थी. महिला प्रीमियर लीग की कमेटी ने इस मांग को मान ली है और अब वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई लेग के सभी 11 मैच होंगे.

महिला प्रीमियर लीग के सभी स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, सिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, किरण नवगिरे, क्रिस्टी गॉर्डन, लॉरा वोल्वार्ड्ट, लूसी हैमिल्टन, ममता मदिवाला, मारिजाने कप्प, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा, नज़मा खान, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा, उमा काश्वी.

गुजरात जाएंट्स: अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जी कमलिनी, जॉर्जिया वेयरहम, हैप्पी कुमारी, जिंतीमानी कलिता, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, किम गार्थ, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, समायरा राघव, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया.

मुंबई इंडियंस: अक्षिता भगत, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, भारती रावल, दिशा कसाट, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, लतिका इनामदार, नताली साइवर, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, एस सजना, सानिका चालके, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, श्वेता सेहरावत, तारा नॉरिस, वैष्णवी शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: अरुंधति रेड्डी, क्लो ट्रायोन, एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल, जेस जोनासेन, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्रकार, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सायाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, तेजल हसबनीस, वृंदा दिनेश.

यूपी वॉरियर्स: आशा सोभना, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, हरलीन देओल, कैथरीन ब्राइस, क्रांति गौड़, मनाली दक्षिणी, मेग लैनिंग, फोबे लिचफील्ड, प्रतीक रावल, सहाना पवार, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, स्नेह राणा, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी मोलिनक्स, सुषमा वर्मा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More