SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गोल्ड की लड़ाई: एशिया कप के बाद अब एशियन गेम्स में पिटेगा पाकिस्तान, भारत से कैसे हो सकता है फाइनल मैच?

Asian Games Cricket: भारत और पाकिस्तान की टीमें एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. दोनों के क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गए. अब सबकी नजर संभावित फाइनल पर है.

Written By Rohit Raj
Published: Sep 28, 2026, 04:37 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 04:49 PM IST
Image Credit: भारत बनाम पाकिस्तान. PCB/BCCI
Join

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. सोमवार (28 सितंबर) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच रद्द हो गया. बारिश के कारण मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम बेहतर रैंकिंग के आधार पर सीधे अंतिम-8 में उतरी थी. उसकी नजर एक बड़ी जीत हासिल करने पर थी, लेकिन बारिश की मंशा कुछ और ही थी. आज पहले पाकिस्तान और हांगकांग के बीच मैच धुला. इसके बाद भारत-अफगानिस्तान का मुकाबला नहीं हो पाया.

टीम इंडिया अब बेहतर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच गई है. यह मैच 1 अक्टूबर को खेला जाएगा. अब सबसे बड़ा सवाल है कि अय्यर की टीम इस बड़े मैच में किसका सामना करेगी. भारत का सामना नेपाल या श्रीलंका से हो सकता है. इन दो टीमों के बीच मंगलवार की सुबह तीसरा क्वार्टर फाइनल होगा और इस मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में अय्यर की सेना से भिड़ेगी. वहीं, चौथे क्वार्टर फाइनल में मलेशिया और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम पहले सेमीफाइनल में 1 अक्तूबर को पाकिस्तान से खेलेगी.

 

 

कैसे होगा भारत-पाकिस्तान का फाइनल?

अगर भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीतते हैं, तो 3 अक्टूबर 2026 को एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगे. हालांकि, आइची-नागोया में एक अनोखी स्थिति बन सकती है, जहां ये दोनों चीर-प्रतिद्वंद्वी एक साथ गोल्ड मेडल जीत सकते हैं. अगर भारी बारिश के कारण फाइनल मुकाबला निर्धारित समय के भीतर पूरा नहीं हो पाता है, तो अधिकारी टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार मेडल का फैसला करेंगे.

ये भी पढ़ें: Opinion: 'आजाद' विराट कोहली भारत को जिताएंगे वर्ल्ड कप! ODI का 55वां शतक बाकी के 54 से क्यों है अलग?

नियमों में क्या बदलाव हुआ है?

हांगझोऊ 2023 एशियन गेम्स के फाइनल में भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था. उस समय हाई सीडिंग (रैंकिंग) के आधार पर भारत को गोल्ड मेडल दिया गया था. हालांकि, इसके बाद नियमों में संशोधन किया गया है. नए नियमों के अनुसार, अगर फाइनल मैच बारिश की वजह से धुल जाता है, तो एक को गोल्ड और दूसरे को सिल्वर देने के बजाय दोनों टीमों को संयुक्त रूप से गोल्ड मेडल दिया जाएगा.

 

 

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: ‘जीनियस’ विराट का ताबड़तोड़ अंदाज, एक शतक से बना डाले ये 10 महारिकॉर्ड, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब

एशियन गेम्स पर बारिश का साया

अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. टॉस से कुछ मिनट पहले बारिश जरूर रुक गई थी, लेकिन मैदान गीला होने के कारण आउटफील्ड खेलने योग्य नहीं पाई गई. बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारतीय टीम बिना कोई गेंद खेले अंतिम चार में पहुंच गई. इससे पहले पाकिस्तान का क्वार्टर-फाइनल मुकाबला भी हांगकांग के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया था. भारत और पाकिस्तान दोनों को टूर्नामेंट में बाई मिली थी, जिसके कारण दोनों टीमों ने सीधे क्वार्टर-फाइनल चरण से ही अपने अभियान की शुरुआत की थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES