App

Duleep Trophy: 270 रन, 334 गेंद... ईशान किशन की मैराथन बैटिंग, बाल-बाल बचा सहवाग का रिकॉर्ड, नंबर-1 से कितने पीछे?

दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर करने के मामले में ईशान किशन ने दिग्गजों की लिस्ट में एंट्री मार ली है. हालांकि, वो भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने तिहरा शतक ठोका है.

Duleep Trophy: 270 रन, 334 गेंद... ईशान किशन की मैराथन बैटिंग, बाल-बाल बचा सहवाग का रिकॉर्ड, नंबर-1 से कितने पीछे?
Image Credit: Ishan Kishan Record smahes double hundred in duleep trophy

भारत की T20I और ODI टीम में एंट्री लेने के बाद अब ईशान किशन ने टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटाया है. साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईशान ने पहली पारी में 270 रनों की शानदार पारी खेली. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में डबल सेंचुरी जड़कर ईस्ट जोन के कप्तान ने महफिल लूट ली. 31 साल के लंबे इंतजार के बाद ईस्ट जोन के किसी बल्लेबाज ने दलीप ट्रॉफी में डबल सेंचुरी जड़ने का कारनामा किया है.

मैच के पहले दिन ईशान किशन ने खेल समाप्त होने तक 111 रन बनाए थे. लेकिन वो इतने में रुकने वाले नहीं थे. दूसरे दिन भी उन्होंने साउथ जोन के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया और मैदान के हर कोने में चौके-छक्के की झड़ी लगा दी. ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए ईशान ने 270 गेंदों पर डबल सेंचुरी ठोकी. इसके बाद भी उन्होंने गेंदबाजों की पिटाई जारी रखी और 250 रन बना लिए. हालांकि, चेन्नई की गर्मी में वो इतने लंबे समय तक बैटिंग कर थक गए और इसी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए.

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान की शानदार पारी

जब ईस्ट जोन का 7वां विकेट गिरा तो ईशान किशन दोबारा बैटिंग करने उतरे. कप्तान की नजर ट्रिपल सेंचुरी पर थी. हालांकि, वो ये कारनामा करने से चूक गए. 270 के निजी स्कोर पर वो त्रिपुरण विजय की गेंद पर कैच आउट हो गए. 334 गेंदों पर 270 रनों की मैराथन पारी खेलकर जब वो आउट हुए तो चेपॉक में मौजूद दर्शकों ने ताली बजाकर उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया. ईशान किशन ने बेहतरीन पारी के दौरान 30 चौके और 7 छक्के जड़े.

बाल-बाल बचा सहवाग का रिकॉर्ड

दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर करने के मामले में ईशान किशन ने दिग्गजों की लिस्ट में एंट्री मार ली है. हालांकि, वो भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. सहवाग ने 1999 में दलीप ट्रॉफी में 274 रनों की पारी खेली थी. ईशान उनसे आगे निकले से चूक गए.

दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर

320 रन - रमन लांबा (1987)
300 रन - गगन खोड़ा (2001)
292 रन - सुरेंद्र भावे (1994)
287 रन - अरुण लाल (1986)
278 रन - संजय मांजरेकर (1987)
275 रन - लालचंद राजपूत (1987)
274 रन - वीरेंद्र सहवाग (1999)
270 रन - ईशान किशन (2026)*
265 रन - यशस्वी जयसवाल (2022)

दलीप ट्रॉफी में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले 2 बल्लेबाज

ईशान किशन ने खटखटाया टेस्ट टीम का दरवाजा

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में डबल सेंचुरी ठोककर ईशान किशन ने टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटाया है. भारतीय क्रिकेट टीम नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. WTC 2027 के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को बाकी बचे 7 मुकाबलों में से कम से कम 6 में जीत की दरकार है. ऐसे में इन फॉर्म ईशान किशन टीम इंडिया के लिए अहम हथियार साबित हो सकते हैं. हालांकि, उनके लिए दरवाजा बतौर बल्लेबाज ही खोला जा सकता है, क्योंकि विकेट कीपर के रूप में ऋषभ पंत की जगह सुरक्षित है.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ईशान किशन का रिकॉर्ड

बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज ने अभी तक 67 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं. ईशान किशन ने 40.00 की औसत से 4,222 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं. ईशान भारत के लिए 2 टेस्ट भी खेल चुके हैं. उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था. हालांकि, इस सीरीज के बाद उन्हें भारत की तरफ से टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More