1355 दिन से चल रहा इंतजार... शतक के लिए तरस रहे बाबर आजम, नहीं मिटा पा रहे करियर की ये सबसे बड़ी नाकामी
बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार शतक 26 दिसंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची के मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में दौरान लगाया था. बाबर आजम ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 280 गेंद पर 161 रन बनाए थे.
पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम अपने करियर की एक सबसे बड़ी नाकामी के दौर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. बाबर आजम पिछले 4 साल से अपने करियर पर लगे इस सबसे बड़े दाग को मिटा नहीं पा रहे हैं. दरअसल, बाबर आजम पिछले 4 साल से टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने के लिए तरस रहे हैं. बर्मिंघम में शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बाबर आजम के पास शतक लगाने का सुनहरा मौका भी आया था, लेकिन वह 24 रन से चूक गए. इसी के साथ ही बाबर आजम के टेस्ट शतक लगाने का इंतजार और भी लंबा हो गया है.
इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में कप्तान बाबर आजम पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 103 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हो गए. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इस दौरान 11 चौके और एक छक्का लगाया. बाबर आजम से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग ने बाबर आजम से 10वां टेस्ट शतक लगाने का मौका छीन लिया. जोश टंग ने बाबर आजम को अपने जाल में फंसाते हुए जॉर्डन कॉक्स के हाथों कैच आउट करा दिया. पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम को 76 रन पर आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. बाबर आजम अपने 10वें टेस्ट शतक से केवल 24 रन दूर रह गए.
1355 दिन से चल रहा इंतजार
बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार शतक 26 दिसंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची के मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में दौरान लगाया था. बाबर आजम ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 280 गेंद पर 161 रन बनाए थे. पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने इस दौरान 15 चौके और एक छक्का उड़ाया था. यह बाबर आजम के टेस्ट करियर का नौवां शतक था. पाकिस्तान का यह धुरंधर तब से लेकर अभी तक अपने 10वें टेस्ट शतक के लिए तरस रहे हैं. बाबर आजम के टेस्ट शतक का इंतजार 1355 दिन से चल रहा है.
बाबर आजम का टेस्ट रिकॉर्ड
बाबर आजम अभी तक पाकिस्तान के लिए 66 टेस्ट मैचों की 122 पारियों में 42.98 की औसत से 4771 रन बना चुके हैं, जिसमें 9 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं. बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 196 रन है. बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट में 566 चौके और 28 छक्के लगाए हैं. बाबर आजम की तुलना अक्सर विराट कोहली जैसे दिग्गज से की जाती है, लेकिन आंकड़ों की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां करती है.
शुभमन गिल और हैरी ब्रूक ने पीछे छोड़ दिया
हैरानी की बात तो यह है कि बाबर आजम टेस्ट शतकों के मामले में उनसे बाद में डेब्यू करने वाले बल्लेबाजों से भी पीछे छूट गए हैं. टेस्ट क्रिकेट में बाबर आजम के नाम अब तक सिर्फ 9 शतक हैं, जबकि शुभमन गिल 11 और हैरी ब्रूक 10 टेस्ट सेंचुरी जड़ चुके हैं. यानी बाबर आजम से बाद में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखने वाले शुभमन गिल और हैरी ब्रूक ने शतकों के मामले में उन्हें पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में विराट कोहली से तुलना तो दूर, टेस्ट आंकड़ों के लिहाज से बाबर आजम अब शुभमन गिल और हैरी ब्रूक से भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं.