)
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है. कंगारू टीम ने केपटाउन में मैच के तीसरे दिन गुरुवार (29 अक्टूबर) को अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. उसने दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के चार विकेट झटक लिए हैं. तेम्बा बावुमा की टीम दूसरी पारी में 140 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है. वह फिलहाल 40 रन से आगे है और उसके पास सिर्फ 6 विकेट शेष है.
साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 429 रन बनाकर 100 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 31 रन पर दो विकेट गंवाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दिन के अंत तक उसके चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. स्टंप के समय मैथ्यू ब्रीत्ज्के 19 और रयान रिकेल्टन 8 रन बनाकर नाबाद रहे.
South Africa take the lead in the second innings as the #WTC27 series stands delicately poised 👉👈 📝: https://t.co/PbEtXCxPjY https://t.co/FeA1cQ0hTG
— ICC (@ICC) October 29, 2026
एकरमैन ने लगाया अर्धशतक
साउथ अफ्रीका के लिए मार्कस एकरमैन ने 80 गेंद पर 62 रन बनाए. उन्होंने तेम्बा बावुमा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की. एडेन मार्करम ने एक और डेविड बेडिंघम ने 11 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान बावुमा ने 115 गेंद पर 35 रन बनाए और नाथन लियोन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट झटके. जोश हेजलवुड को एक सफलता मिली.
जोश इंग्लिश ने रचा इतिहास
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में इंग्लिश ने 135 गेंद पर 102 रन बनाए. उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल फॉर्मेट के तीनों फॉर्मेट में कम से कम दो शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि लगभग एक साल बाद टेस्ट टीम में वापसी के बाद हासिल की है. उन्होंने टेस्ट में पहला शतक श्रीलंका के खिलाफ 2025 में लगाया था. उनके वनडे और टी20 इंटरनेशनल में भी दो-दो शतक हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल और एरॉन फिंच ने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है, लेकिन इन दोनों के नाम तीनों फॉर्मेट में दो-दो शतक नहीं है.