SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

4 साल बाद वापसी और फ्लॉप शो: 'गेंदबाजी में ना पेस थी ना स्विंग', भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन पर भड़के अश्विन

भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में आए, लेकिन अभी तक वह प्रभावी साबित नहीं हुए हैं. तीन मैचों में वह सिर्फ एक विकेट ही ले पाए हैं. उनके प्रदर्शन पर भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दी है.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 29, 2026, 11:48 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 11:50 PM IST
Image Credit: अश्विन और भुवनेश्वर कुमार. BCCI
Join

भारतीय टी20 में भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद सबको उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी. उन्होंने न्यूजीलैंड में पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में हिस्सा लिया, लेकिन वह सिर्फ एक ही विकेट हासिल कर पाए. इस दौरान 12 ओवरों में उन्होंने 11.58 की इकोनॉमी रेट से 139 रन लुटाए. चार साल बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर के प्रदर्शन से भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन नाराज दिखे. उन्होंने भुवी की गेंदबाजी पर बड़ा बयान दिया.

भुवनेश्वर ने तीसरे टी20 में चार ओवर में बिना विकेट लिए 40 रन दे दिए. न्यूजीलैंड ने इस मैच में 20 ओवर में 5 विकेट पर 198 रन बनाए. टीम इंडिया ने हालांकि 13.2 ओवरों में ही 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाकर मैच को जीत लिया. अश्विन ने भुवी के इस प्रदर्शन को निराशाजनक बताया. उनका कहना है कि इस अनुभवी तेज गेंदबाज की गति की साफतौर पर कमी दिखाई दी. उनकी स्विंग भी गायब दिखी.

अश्विन ने क्या कहा?

अश्विन ने कहा, ''भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन मेरे लिए मिस रहा. देखिए, रन किसी भी गेंदबाज के खिलाफ बन सकते हैं. मैं भुवी के पिछले दो मैचों में देख लूंगा. मुझे लगा कि उन्होंने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की. पिछले मैच में उन्होंने गेंद को स्विंग कराया और पावरप्ले के अंदर तीसरा ओवर भी फेंका था.'' अश्विन यह स्वीकार किया कि रन बनाना किसी भी गेंदबाज के लिए खेल का हिस्सा है, लेकिन तीसरे टी20 मैच में वह सर्वश्रेष्ठ लय में नजर ही नहीं आ रहे थे.

ये भी पढ़ें: क्या है 'Temple' डिवाइस? शुभमन गिल के माथे पर दिखी यह सीक्रेट टेक्नोलॉजी, सेंसर पहनकर बहाया पसीना

भुवनेश्वर लय में क्यों नहीं नजर आए?

अश्विन ने आगे कहा, ''पारी के अंत में एक ओवर खराब होना किसी के भी समझ आ सकता है, लेकिन मुझे लगा कि मैच में गति की कमी थी. उनकी गेंदबाजी से स्विंग भी गायब थी. गेंदबाजी के दौरान उनका रन-अप भी सही नहीं लग रहा है. वह पूरी तरह लय में नहीं दिख रहे हैं और मुझे यह मिस लग रहा है.''

ये भी पढ़ें: 5-0 से क्लीन स्वीप का टारगेट: पहली गेंद से बाउंड्री या गेम को डीप ले जाना? टीम इंडिया के उपकप्तान ने बताया प्लान

चौथे टी20 मैच में होगा दबाव

भुवनेश्वर के ऊपर सीरीज के चौथे टी20 मैच में काफी दबाव होगा. वह अगर अगले दो मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो उन्हें टीम से फिर बाहर किया जा सकता है. हालांकि, भुवनेश्वर ने खुद ही कह दिया है कि वह टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद घरेलू टूर्नामेंट में वापस लौटेंगे और अपनी गेंदबाजी पर फिर से काम करेंगे. इसके बाद अगर उन्हें फिर मौका मिलता है तो वह बेहतर गेंदबाजी दिखाना चाहेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES