SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अर्शदीप सिंह ने की सगाई: मुंबई इंडियंस में एंट्री, फिर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, एक ही दिन में मिली दो बड़ी खुशखबरी

अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ न्यूजीलैंड में सगाई कर ली है. उन्होंने पंजाब किंग्स से मुंबई इंडियंस को जॉइन करने के बाद यह बड़ा कदम उठाया. अर्शदीप आईपीएल 2027 में मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 11, 2026, 05:16 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 05:50 PM IST
Image Credit: अर्शदीप सिंह और उनकी मंगेतर समरीन कौर. Picture: Instagram/samreenkaur__
Join

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए बुधवार (11 नवंबर) का दिन डबल खुशखबरी लेकर आया. उन्होंने दिन की शुरुआत मुंबई इंडियंस से जुड़कर की. इसके बाद गर्लफ्रेंड समरीन कौर को प्रपोज किया. उन्होंने आईपीएल की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर मुहर लगने के बाद न्यूजीलैंड में सगाई कर ली. समरीन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए सगाई की घोषणा की. उन्होंने प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की है. इसमें अर्शदीप उनकी उंगली में अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं.

समरीन एक मशहूर एक्टर-मॉडल हैं और वह अर्शदीप के साथ लंबे समय से नजर आ रही हैं. टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर है और अर्शदीप टी20 सीरीज के बाद वनडे में खेल रहे हैं. उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए भी बैकअप के रूप में रोका जाएगा.

 

समरीन ने क्या लिखा?

समरीन ने तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, ''और जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उसमें से मैं सबसे ज्यादा खुश हूं कि इसने हमें एक-दूसरे को दिया. एक साथ पूरी जिंदगी के लिए.'' समरीन को आईपीएल के दौरान अर्शदीप के साथ कई बार देखा गया था. यहां तक कि दोनों सार्वजनिक जगहों पर नजर आए हैं. अब दोनों ने इस रिश्ते को नए पड़ाव पर पहुंचा दिया है.

ये भी पढ़ें: 'मेरे कप्तान श्रेयस...': पंजाब किंग्स में आते ही हार्दिक पांड्या का बवाली पोस्ट, बैकग्राउंड में बजा करण औजला का गाना

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौन ने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम किया है. वह युवाओं में धीरे-धीरे अपनी जगह बना रही हैं. समरीन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 44 लाख (4.4 मिलियन) फॉलोअर्स हैं. वह अर्शदीप के साथ काफी समय से हैं और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में समरीन ने दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए अर्शदीप के साथ तस्वीर पोस्ट की थी. उनका जन्म 1999 में जम्मू-कश्मीर में हुआ था और उनकी मां प्रोफेसर हैं. समरीन के पिता भी शिक्षा से जुड़े हुए हैं. अर्शदीप की मंगेतर ने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज से बी.कॉम (ऑनर्स) और चंडीगढ़ से एमबीए की पढ़ाई की है.

ये भी पढ़ें: 'दुनिया हिला देंगे...' मुंबई इंडियंस में आते ही अर्शदीप सिंह का दिल जीतने वाला मैसेज, बुमराह के साथ मचाएंगे धमाल

मुंबई में मिलेंगे 18 करोड़ रुपये

अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए 2019 से आठ सीजन लगातार खेलें. इस दौरान वह पंजाब किंग्स और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य गेंदबाज भी बन गए. वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. इसके अलावा पंजाब के लिए भी सर्वाधिक आईपीएल विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. मुंबई इंडियंस ने अर्शदीप को 18 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है. उनके बदले हार्दिक पांड्या पंजाब में गए और उन्हें वहां 16.35 करोड़ रुपये की पुरानी फीस की जगह 18 करोड़ रुपये मिलेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES