SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अभिषेक शर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड: सूर्या को पछाड़ बने T20I में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेजी से 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने भारत के ही सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 11, 2026, 07:34 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 08:18 PM IST
Image Credit: bcci/x
Join

भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे अभिषेक शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेजी से 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने भारत के ही सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सूर्या ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 1164 गेंदों का सामना किया था, जबकि अभिषेक शर्मा ने 1024 गेंद खेलकर 2000 रनों का आंकड़ा पार किया. अभिषेक के नाम T20I में सबसे कम गेंदें खेलकर 1000 रन बनाने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है.

अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में ये बड़ा कारनामा किया. कैरिबियाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए उन्होंने महज 18 गेंदों पर 50 का आंकड़ा क्रॉस किया. T20I में 7 बार ऐसा हो चुका है, जब अभिषेक ने पावरप्ले के भीतर ही अपना अर्धशतक जड़ा है. इस मामले में उनके आसपास भी कोई नहीं है. रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 2-2 बार ये काम किया है.

अभिषेक शर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन बनाने के लिए 1024 गेंदों का सामना किया. उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए सूर्या से 140 गेंदें कम खेली हैं. इस स्पेशल क्लब में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर आरोन फिंच तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 1283 गेंदों पर 2000 का आंकड़ा छुआ था.

सबसे तेजी से 2000 T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी

1024 गेंदें - अभिषेक शर्मा
1164 गेंदें - सूर्यकुमार यादव
1283 गेंदें - आरोन फिंच
1304 गेंदें - ग्लेन मैक्सवेल

30 गेंद पर 69 रन बनाकर हुए आउट

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20I में अभिषेक शर्मा 30 गेंदों पर 69 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. उन्हें शमार स्प्रिंगर ने आउट किया. अभिषेक ने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. अभिषेक वेस्टइंडीज के खिलाफ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बने. इस मामले में क्विंटन डी कॉक टॉप पर हैं, जिन्होंने 2023 में 15 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी थी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज T20I फिफ्टी

15 - क्विंटन डी कॉक, सेंचुरियन, 2023
16 - टिम डेविड, बासेटेरे, 2025
18 - डेविड वॉर्नर, सिडनी, 2010
18 - कॉलिन मुनरो, माउंट माउंगानुई, 2018
18 - अभिषेक शर्मा, इंदौर, 2026

यह भी पढ़ें: बुमराह हैं टीम इंडिया की आधी ताकत: उनके बिना T20I में इस साल कैसा रहा रिकॉर्ड? आंकड़े दे रहे गवाही
 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES