भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /बेंगलुरु में बदला लेने उतरेंगे अभिषेक शर्मा: मैदान पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, कीमो पॉल से भिड़ंत का VIDEO वायरल

बेंगलुरु में बदला लेने उतरेंगे अभिषेक शर्मा: मैदान पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, कीमो पॉल से भिड़ंत का VIDEO वायरल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में होने वाले आखिरी टी20 मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल सकता है. चौथे मैच के दौरान कीमो पॉल ने विकेट लेने के बाद गर्मी दिखाई थी. उन्होंने गर्मजोशी से जश्न मनाया था. मैच खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा उनसे भिड़ गए थे.

Written ByRitesh Kumar
Published: Oct 16, 2026, 05:31 PM IST|Updated: Oct 16, 2026, 05:53 PM IST
joinshare
बेंगलुरु में बदला लेने उतरेंगे अभिषेक शर्मा: मैदान पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, कीमो पॉल से भिड़ंत का VIDEO वायरल
Image Credit: screengrabs/X

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज का फैसला कल (शनिवार, 17 अक्टूबर) बेंगलुरु में होगा. हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के कुछ खिलाड़ियों ने काफी टशन दिखाया था. खासकर, ऑलराउंडर कीमो पॉल ने विकेट लेने के बाद भारतीय बल्लेबाजों को आंखें दिखाई थी. मैच खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा के साथ उनकी भिड़ंत भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में कीमो पॉल ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया. 31 वर्षीय ऑलराउंडर ने 4 ओवर में 41 देकर 5 विकेट चटकाए. उन्होंने संजू सैमसन, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और प्रिंस यादव को पवेलियन की राह दिखाई. सैमसन और ईशान को आउट करने के बाद उन्होंने काफी गर्मजोशी से जश्न मनाया और दोनों को आंखें भी दिखाई.

मैच के बाद कीमो पॉल से भिड़ गए अभिषेक शर्मा

जब कीमो पॉल भारतीय बल्लेबाजों को आंख दिखा रहे थे, तब दूसरे छोर पर मौजूद अभिषेक शर्मा सबकुछ देख रहे थे. वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के इस रवैये से अभिषेक खुश नहीं थे. मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब अभिषेक और कीमो पॉल के बीच थोड़ी जुबानी जंग हुई, जिसका वीडियो सामने आया है. गर्मागर्मी को शांत करने के लिए वेस्टइंडीज के बाकी खिलाड़ियों को बीच में आना पड़ा और दोनों को ठंडा किया.

Puli ni edho annadu wicket trvta. #WIvsIND https://t.co/BJM0Y8mXqh

— 🐯`STAN🔸 (@eswar_tarak) October 15, 2026

बेंगलुरु में गरमा सकता है माहौल

हैदराबाद में हुए इस टशन का असर बेंगलुरु में होने वाले आखिरी मैच में देखने को मिल सकता है. अभिषेक शर्मा बदला लेने को बेताब होंगे. पिछले मैच में पंजा खोलने के बाद कीमो पॉल का आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर होगा. तो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल सकता है. देखना दिलचस्प होगा कि बदले की इस जंग में जीत किसे मिलती है.

2-2 की बराबरी पर सीरीज

पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर खड़ी है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की थी. उसके बाद रांची में शाई होप के शानदार शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने 252 रनों का पीछा कर इतिहास रचा. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में में खेले गए तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने वापसी की और 14 रन से मैच जीता. चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम 223 रन पर ऑलआउट हो गई. अब सीरीज का फैसला बेंगलुरु में होगा.

भारत की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर/शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव/कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर के लिए स्टेज सेट: 4 साल बाद वापसी, सीरीज डिसाइडर और बेंगलुरु में मैच, ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI?
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
India vs West Indies